दांत के कीड़े का घरेलु इलाज

शरीर का हर अंग एक अहम रोल प्ले करता है, जैसे कि हम आंखों के सहारे ही देख पाते हैं, कानों की मदद से सुन पाते हैं ठीक उसी तरह मुंह की मदद से हम कुछ खा पाते हैं। बात अगर खाने की हो तो हम अपने दांतों को कैसे भूल सकते हैं। इनकी मदद से ही तो हम कुछ काटते हैं, चबाते हैं आदि। यही नहीं जब हम खुलकर मुस्कराते हैं तो भी हमारे दांत ही नज़र आते हैं।

दांतों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इन्हें कुछ हुआ तो सबसे ज्यादा परेशानी आपको ही होगी। दांतों का दर्द बहुत भयानक होता है। बच्चे तो इस दर्द को झेल ही नहीं पाते हैं। डेंटिस्ट का चक्कर अलग लगाना पड़ता है।

आइए बताते हैं दांतों में किड़े लग जाने पर क्या करें घरेलु उपचार:

  • अपने दांतों को सबसे पहले ठीक तरीके से रोजाना साफ किया करें क्योंकि दांतों में गंदगी रह जाने पर ही उनमें कीड़े लग जाते हैं।
  • दांतों में लगे हुए कीड़ो को नष्ट करने के लिए आप प्याज के बीज का उपयोग कर सकते हैं, यह बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आप प्याज के बीजो को चिलम में भरें और और उससे ध्रूमपान करें, आप देखेंगे कि दांत के सारे कीड़े जल्द ही खत्म हो जाएंगे।
  • यही नहीं दांतों के कीड़ो को खत्म करने के लिए प्याज एक और तरीके से भी आपके काम में आ सकता है। दांतों में कीड़े लगे हुए हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिए 2 या 3 प्याज को छिल कर बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद बारीक़ कटी हुई प्याज को एक छोटे से कटोरे में डाल लें।
  • अब इस कटोरे में थोड़ा सा तेल डालकर कम आँच पर रखें। अब उस कटोरे पर छेद वाली मटकी को उल्टा करके रख दें। अब मटकी के छेद में पाइप को डाल कर मुंह में लगा लें। प्याज के धुंए से दांत में लगे हुए कीड़े नष्ट हो जाएंगे।
  • हींग का प्रयोग भी बहुत फायदेमंद साबित होगा। जी हां, इसके उपयोग से दांत के कीड़े मर जाते हैं। आप इसके लिए हींग के पाउडर को पानी में डालकर उबाल लें, अब इस पानी को थोड़ा सा ठंडा कर लें और पानी से कुल्ला करें। अगर आपके दांत खोखले हो गए है और उनमें कीड़े लगे हुए है तो उस दांत के खोखले हिस्से को हिंग से भर दें। आप देखेंगे कि जल्दी ही खोखले दांत के सारे कीड़े मर गए हैं और यदि दांतों में दर्द है तो दर्द भी ठीक हो जाएगा।
  • जायफल के तेल में थोड़ी सी रुई को भिगोकर उसका फाहा जिस दांत में कीड़े लगे हुए है, उस दांत पर रखने से दांतों के कीड़े मर जाते हैं। यही नहीं, दांतों के और ख़राब होने का भय भी नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।