जानिये नींबू के छिलकों के 10 फायदे


नींबू का रस तो गुणों से भरपूर होता है, लेकिन इसके छिलके भी गुणों से भरपूर होते हैं। यह बात अलग है कि हम अकसर इन्हें बेकार समझकर कूड़े के डिब्बे में फेंक देते हैं। हमें यकीन है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप नींबू के छिलकों का उपयोग करेंगे।


1. बेकार नहीं हैं नींबू के छिलके
नींबू के फायदों के बारे में तो हम सब जानते हैं। तभी तो नींबू का रस हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है। लेकिन, नींबू के छिलकों का क्या। उन्हें तो हम अकसर फेंक देते हैं। लेकिन, क्या आप नींबू के छिलकों के फायदों और पोषक गुणों के बारे में जानते हैं। हममें से अध‍िकतर लोग नींबू के छिलकों के गुणों से अनजान होते हैं। लेकिन, इसके छिलके भी कुछ कम नहीं। आइए जानते हैं इसके छिलकों के फायदों के बारे में।

2. हड्डियां बनाये मजबूत
नींबू के छिलके आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसमें उच्च मात्रा में कैल्श‍ियम और विटामिन सी होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह हड्ड‍ियों से जुड़ीं बीमारियों जैसे ऑस्ट‍ियोपोरोसिस, रहेयूमेटॉयड अर्थराइटिस और इंफ्लेमेटरी पोलीअर्थराइटिस से भी बचाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़िये : केले के छिलकों के अद्भुत फायदे जानकर चौक जायेंगे आप 

3. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करे
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निजात दिलाने में नींबू के छिलके काफी महत्वपूर्ण होते हैं। नींबू के छिलकों में भारी मात्रा में फ्लेवानॉयड होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को शरीर से दूर करने में मदद करते हैं। 

4. टॉक्सिन हटाये
हमारे शरीर में कई विषैले पदार्थ यानी टॉक्सिन मौजूद होते हैं। ये पदार्थ न केवल हमारे शरीर को अंदर से कमजोर बनाते हैं, बल्कि साथ ही साथ हमारे भीतर अल्कोहल और अन्य नुकसानदेह खाद्य पदार्थों के सेवन की लालसा भी बढ़ाते हैं। नींबू के छिलके अपने खट्टे स्वाद और स्वभाव के कारण, इन विषैले पदार्थों को दूर करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़िये : 
संतरे के छिलकों के अद्भुत फायदे

5. कैंसर से लड़े
इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। लेकिन, नींबू के छिलके कैंसर से बचाने और उसके इलाज में काफी मददगार होते हैं। इसमें मौजूद तत्त्व कैंसर की कोश‍िकाओं से लड़ने में मददगार होते हैं।

6. कोलेस्ट्रॉल घटाये
यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में भी मदद करते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अध‍िक मात्रा दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाती है। नींबू के छिलकों में मौजूद पॉलीफिनॉल कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

7. दिल को रखे सेहतमंद
नींबू के छिलके में मौजूद पोटेश‍ियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है। सही रक्तचाप से हमारा दिल भी सही रहता है। इसके साथ ही नींबू के छिलके हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। और हमें दिल के दौरे और डायबिटीज से बचाते हैं।

8. मुंह का स्वास्थ्य रहे सही
मुंह के स्वास्थ्य को सही रखने में भी नींबू के छिलके काफी मददगार होते हैं। विटामिन सी की कमी से कमजोर दांत और मसूड़ों से खून आने की समस्या होती है। विटामिन सी कमी से स्कर्वी और जिंजिविटस हो जाता है। नींबू के छिलके में सिट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो विटामिन सी की कमी से हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद करता है। यह दांतों और मसूड़ों से संबंध‍ित बीमारियों को भी दूर रखता है।
इसे भी पढ़िये : अनार ही नहीं छिलके भी हैं बेमिसाल, जानिये कैसे ?

9. वजन घटाये
नींबू के छिलके वजन घटाने में भी मदद करते हैं। इनमें पेक्टिन नाम का तत्व होता है, जो शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को दूर रखता है। तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो नींबू के छिलकों का सेवन जरूर करें।

10. त्वचा रहे ख‍िली-ख‍िली
झुर्रियों, एक्ने, पिग्मेंटेशन और गहरे निशानों से बचाने में नींबू के छिलकों का कोई सानी नहीं। इसमे मौजूद फ्री-रेडिकल्स इस प्रक्रिया में काफी अहम किरदार निभाते हैं। इसके साथ ही इसमं एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को डिटॉक्सीफाई करते हैं। जिससे आपका रूप निखरता है।
इसे भी पढ़िये : काले धब्‍बे वाले केले हैं स्‍वास्‍थ्‍य के लिये एकदम बेस्‍ट, जानें फायदे

अन्य फायदे
इसके अलावा नींबू के छिलकों के अन्य फायदे भी हैं। ये लिवर को साफ रखते हैं, कान के संक्रमण को दूर करते हैं, रक्त प्रवाह को सुचारू बनाते हैं, मांसपेश‍ियों को मजबूत बनाते हैं और साथ ही यह स्ट्रोक को भी दूर रखने में मदद करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।