जाँघों और कूल्हों से अतिरिक्त चरबी कैसे हटाए

अस्वस्थ आहार लेने से शरीर पर अतिरिक्त चरबी जमा हो जाती है। यह चरबी ज्यादातर जाँघों और कूल्हों पर दिखती है। इसके कारण लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है। जगहों को कपडे पहेनकर ढका जा सकता है, इसी कारण से लोग इन जगहों से चरबी हटाने पर ध्यान नहीं देते। लेकिन यह चरबी अन्य रोगों को जन्म दे सकती है। समुद्री शैवाल को इस चरबी को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

अतिरिक्त चरबी हटाने के लिए घरेलु

मिटटी और समुद्री शैवाल का पैक
नींबू का रस, दौनी का तेल, सुखाये हुए समुद्री शैवाल की पाउडर, कुछ बूंदें लैवेंडर तेल की, 1-2 चम्मच शहद, बादाम का तेल और थोड़ी मिटटी मिलाकर यह पैक बनायें।

मिटटी, नींबू का रस और शैवाल की पाउडर का मिश्रण बनाएं। मिश्रण के ज्यादा गाढ़ा होने पर उसमे थोडा पानी मिला ले। इस मिश्रण में लैवेंडर और बादाम का तेल मिलाएं और जाँघों पर लगाएं। थोड़े गर्म कमरे में 25 मिनट के लिए लेट जाएँ। फिर जांघों को धो डालें।

कॉफ़ी और शैवाल से बना शावर स्क्रब
एक बर्तन में कॉफ़ी के दाने, जैतून का तेल, बादाम का तेल और अंकुर बीज का तेल अच्छी तरह से मिलाएं फिर उन्हें थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। कॉफ़ी में तेलों को घुलने दें। इस मिश्रण को अतिरिक्त चरबी की जगह पर लगाएं। थोड़ी देर रखकर पानी से धो डालें।

मालिश के तेल
बाजार में कई तरह के तेल उपलब्ध हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं। जोजोबा का तेल, नारियल का तेल, जैतून का तेल और बादाम का तेल 10-12 बूंदें लेकर एक बड़े बर्तन में मिलाएं। उसमे थोडा सा सुगंधी तेल लैवेंडर का तेल, समुद्री शैवाल मिलाएं। इस तेल से शरीर पर दिन में 10 मिनट तक मालिश करें और अतिरिक्त चरबी हटायें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।