घुटने के दर्द का घरेलू उपाय

घुटनों और जोड़ों में दर्द एक आम समस्या है जो बढ़ती उम्र के साथ और बढ़ जाती है। आपके परिवार में भी कुछ लोग होंगे जो इस तरह समस्या से पीड़ित हैं। दैनिक जीवन में यह समस्या देखने को मिलती है। जैसे चलने-फिरने, चढ़ाव चढ़ने, सैर करने या फिर व्यायाम करते समय यह परेशानी आती है। यही नहीं, रात को सोते समय भी इस समस्या से रोगी का सामना होता है।

ऐसा माना जाता है कि घुटनों के दर्द की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जो अपने खान-पान और आदतों का ख्याल नहीं रखते हैं, फास्ट-फूड, शराब का सेवन और खाने में पौष्टिकता का आभाव यह कुछ ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है।
1. यदि आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना नारियल की गिरी का सेवन कीजिए। यह घुटनों के लिए बहुत ही लाभकारी है।

2. नारियल के अलावा आप लगातार 20 दिनों तक अखरोट की गिरी खाएं। इससे घुटनों का दर्द समाप्त होता है।

3. 100 ग्राम छोटी हरड़ को कूट पीसकर छान लें। रात को सोते समय 5 ग्राम हरड़ चूर्ण गुनगुने पानी या दूध के साथ लें। घुटनों के दर्द में बहुत ही आराम मिलेगा।

4. एक लहसुन कली, दही के साथ दो महीने तक लेने से घुटनों के दर्द में चमत्कारिक लाभ होता है। आप इसे सुबह बिना कुछ खाए लेते हैं तो बहुत ही फायदा देगा।

5. यदि आपके घुटनों में दर्द है, तो रात को 100 ग्राम खजूर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाएं। इससे घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।

6. मेथी दाना का महीन चूर्ण एक चम्मच रोजाना पानी के साथ लेने पर घुटनों में दर्द नहीं होता।

7. घुटनों के दर्द की समस्या से पीड़ित हैं तो आप सोंठ 10 ग्राम, अजवाइन 10 ग्राम, काला नमक 5 ग्राम, सूखा आंवला चूर्ण 20 ग्राम लेकर पीस लें तथा आधा चम्मच रात को सोते समय लें। इससे घुटनों के दर्द में राहत मिलता है।

8. घुटनों का दर्द ना हो इसलिए आप नारियल, मौसमी, केले, सेब, संतरे, नाशपति, तरबूज और खरबूजे आदि फलों का सेवन करते रहिए।

9. अपने आहार में आप सोयाबीन, गोभी, हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ खीरे, ककड़ी, गाजर, और मेथी को अवश्य शामिल करें। इससे आपको घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी।

10. घुटनों के दर्द का एक बहुत बड़ा कारण शरीर में कैल्शियम की कमी है। इसलिए दूध और दूध से बनी चीजों का ज्यादा सेवन कीजिए। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

11. इसके अलावा आप अपने आहार में मोटा अनाज, मकई, बाजरा, चोकर वाले आटे की रोटियों को जरूर उपयोग में लाएं। इससे आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं।

1 टिप्पणी

  1. Arthritis is more common in windy, damp and stormy climates. It is related to weak digestion which causes the accumulation of toxins in the joints, as we age our digestive power weakens. Herbal supplement empowered with the remedial properties of ayurvedic herbs that are effective in treating arthritis and joint pain.
यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।