सफेद बालों से छुटकारा दिलाए और बालों की ग्रोथ बढाए सेब

बालों का झड़ना, रूसी की समस्‍या, असमय सफेद होते हुए बाल, आज कल आम समस्‍या बनती नज़र आ रही हैं। अगर आप इन समस्‍याओं से छुटकारा पाना चाहती हैं तो, सेब या फिर एप्‍पल साइडर वेनिगर का प्रयोग कर के बालों का उपचार करें। जी हां, आप भी सोंच रही होंगी कि सेब खाने की चीज़ है या फिर सिर में लगाने की? लेकिन आपकी जानकारी के लिये बता दें कि सेब का रस बालों के लिये काफी प्रभावशाली होता है।

सेब के रस से असमय सफेद होते हुए बाल, बालों का झड़ना और अन्‍य बालों की समस्‍याएं दूर होंगी। तो देर किस बात का आइये जानते हैं कि बालों में सेब का रस किस तरह से लगाया जा सकता है और इसके क्‍या क्‍या फायदे होते हैं।

सफेद बालों से छुटकारा दिलाए

सेब के एक टुकड़े का पेस्‍ट बनाएं और इसमें हिना पावडर और 1 चम्‍मच ब्‍लैक टी मिक्‍स करें। इस तैयार मिश्रण को एक तेल की भांति अपने बालों में लगाएं। एक घंटे के बाद सिर को हल्‍के गरम पानी से धो लें।
रूसी भगाए हफ्ते में दो बार सेब का रस सिर पर लगाने से इसमें मौजूद मैलिक एसिड दृारा रूसी का सफाया होता है।

बालों का झड़ना रोके

सेब में बायोटिन नामक पोषक तत्‍व पाया जाता है, जो कि हेयर लॉस को रोकता है और नए बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। आपको सीधे एप्‍पल साइडर वेनिगर और पानी मिला कर बालों में शैंपू करने के बाद लगाना होगा। ऐसा हर दो हफ्ते के बाद करें।

जड़ों को मजबूत बनाएं

सेब के जूस से सिर की मसाज करें। 20 मिनट के बाद सिर पर जैतून का तेल लगाएं और कुछ घंटों के बाद सिर को शैंपू से धो लें। इससे बालों की जड़ें मजबूत बनेंगी।

हेयर ग्रोथ अच्‍छी करे

यह प्राकतिक रूप से बालों की ग्रोथ बढाता है। बालों में सेब का रस और शहद मिक्‍स कर के लगाएं। इससे काले बाल भी आ जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।