देखें कैसे घर बैठे नाखूनों की चमक बढ़ाई जा सकती है


आज के समय में हर कोई सुन्दर अट्रेक्टिव दिखना चाहता है, आप भी चाहते होंगे सुन्दर दिखे, हर महिला आज के समय में सुन्दर दिखना चाहती है| सुन्दरता बरक़रार रखने के लिए आपको बहुत सारी बातो का ध्यान रखने की जरुरत है, सुन्दरता सिर्फ बाहर से नहीं होती है, नेचुरल चमक के लिए आपको अपने खान पान का भी ध्यान रखने की जरुरत है| चेहरे की सुन्दरता के साथ हमें अपने हाथ, पैरों की सुन्दरता का भी ध्यान रखना चाहिए|

हाथ, पैर हमारे शरीर के खास अंग होते है, हाथों, पैरों की साफ़ सफाई से ही आदमी के व्यक्तित्व का पता चलता है| त्वचा में चमक बनाये रखने के लिए खान पान का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी होता है|

नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए करे :

1. नाखूनो को स्वस्थ रखने के लिए रोज थोडा समय निकाल कर जैतून और नारियल के तेल से मालिश करें |
2. क्‍यूटिकल्‍स नाखूनों के दोनों ओर होते हैं जिसमें गंदगी जम जाती है। यह इतने प्रभावशाली होते हैं कि इसकी 
    वजह से नाखून सड़ भी जाते हैं। अच्‍छा होगा की आप समय समय पर क्‍यूटिकल्‍स को काटते रहें।
3. नाखूनो को शेप देते वक़्त ध्यान रखे गलत तरीका अपनाने से नाखूनो की क्वालिटी ख़राब होती है|
4. घर में घरेलु काम करते समय दस्तानो का प्रयोग करे, जैसे बर्तन धोते समय, बगीचे में काम करते समय|
5. हाथों को थोड़ी – थोड़ी देर में साफ़ पानी से साफ़ करते रहे और क्रीम लागाये उससे नाखून और हाथ नरम बने 
    रहेंगे|
6. बाहर जाने से पहले हाथों, पैरों पर सनस्क्रीन लगाये|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।