अमरुद का जूस पीने से मिलते है कई लाभ

फल खाने से हमें कई सौंदर्य लाभ मिलते हैं। फलों में अमरुद का अपना ही स्थान है। इसके कई सौंदर्य लाभ हैं।
1. कीटाणुरोधी गुण

अमरुद के रस में कीटाणुरोधी गुण होते हैं। यह शरीर में से विषैले तत्त्व निकाल देता हैं।
2. मुंहासों का इलाज

अमरुद का रस पीने से त्वचा की समस्याएँ जैसे फोड़े, फुंसिया और मुंहासे कम होती हैं। इसके कारण त्वचा साफ़ रहती है और मांसपेशियों में कसाव बना रहता है।
3. डायबिटीज के स्तर को नियंत्रित रखे

टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए अमरुद का रस काफी असरदार है। अमरुद का रस insulin के level को बढ़ाता है जिससे डायबिटीज का level कम करने में सहायता मिलती है। डायबिटीज को कम करने वाली ज़्यादातर औषधियों में अमरुद का रस मिलाता है।

एक अमरुद को छील लें तथा उसके बीज निकाल लें। इसको छोटे टुकड़ों में काटकर इसकी पत्तिया और थोड़े से पानी के साथ ग्राइंडर में पीस लें। इसका रस निकालें तथा इसे पिए।
4. कैंसर

कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं की बढ़त को रोकने में अमरुद का रस असरकारी होता है। अमरुद के रस में एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो शरीर के उन फ्री रैडिकल को हटाता है जो कैंसर बढ़ाते हैं।
5. पेट के दर्द से निजात

पेट की समस्या जैसे बदहज़मी, दस्त और कब्ज़ में अमरुद का रस मददगार है। अमरुद के रस में मौजूद फाइबर हाज़मा सही रखते हैं। यह शरीर के खुले तंतुओं को बंद कर दस्त और कब्ज़ का उपचार करते हैं। अच्छे परिणाम के लिए नाश्ते से पहले अमरुद का रस पिए।
6. दांत के दर्द से राहत

अमरुद के रस में astringent के गुण होते हैं जो दांत के दर्द को दूर करते हैं। यह मुंह के छालों तथा मसूड़ों में भी राहत पहुंचाते हैं।
7. फ्लू से लड़े

अमरुद के रस में काफी मात्रा में विटामिन C होता है, जो फ्लू के कारकों से लड़ने में मदद करता है। फ्लू हवा से फैलने वाली बीमारी है जो मौसम में परिवर्तन या कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगो पर हमला करती है। अमरुद में मौजूद विटामिन C प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करता है तथा फ्लू के कारकों से लड़ता है।
8. डेंगू

अमरुद का रस डेंगू का बुखार ठीक करने में भी काफी अहम भूमिका निभाता है। डेंगू का बुखार होने पर दिन में 2 से 3 बार ये रस पिए फर्क पता पड़ जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।