कद बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार




सूखी नागौरी, अश्वगंधा की जड़ को कूटकर चूर्ण बना लें और इसमें उतनी ही मात्रा में खांड मिलाकर कांच की शीशी में रखें। इसे रात को सोने से पहले गाय के दूध (दो चम्मच) के साथ लें। ये लम्बाई और मोटापा बढ़ाने में फायदेमंद होता है साथ ही इससे नया नाखून भी बनना शुरू होता है। इस चूर्ण को लगातार 40 दिन खाएं। सर्दियों में ये ज्यादा फायदेमंद होता है।
नोट- इस चूर्ण का सेवन करते समय खटाई, तली चीजें न खायें और जिन्हें आंव की शिकायत हो, तो अश्वगंधा न लें। अगर आप ये चूर्ण नहीं खा पा रहे हैं, तो सुबह सुबह ताड़ासन करें।
ताड़ासन करने के लिए दोनों हाथ उपर करके सीधे खड़े हो जायें, लम्बी श्वास लें, हाथ ऊपर धीरे-धीरे उठाते जायें, ध्यान रहे कि साथ-साथ पैर की एड़ियां भी उठती रहें। पूरी एड़ी उठाने के बाद शरीर को पूरी तरह से तान दें और लम्बी श्वास लें। ऐसा करने से स्नायु सक्रिय होकर विस्तृत होते हैं और यह कद बढ़ाने में सहायक साबित होता है।
1- 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण, 1- 2 ग्राम काले तिल, 3 से 5 खजूर को 5 से 20 ग्राम गाय के घी में एक महीने तक खाने से शरीर बढ़ने में लाभ होता है। साथ में पादपश्चिमोत्तानासन, पुल्ल-अप्स करने से एवं हाथ से शरीर झुलाने से ऊँचाई बढ़ती है। व्यायाम के अलावा भोजन में प्रोटीन, कैल्शियम तथा विटामिनों की जरूरत बहुत आवश्यक है तथा पौष्टिक भोजन करने से लम्बाई बढ़ने में फायदा मिलता है।

ये खाएं, हाइट बढ़ाएं

कैल्शियम- 
कैल्शियम शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। कैल्शियम हमें दूध, चीज़, दही आदि में मिलता है। ऊंचा लंबा कद पाने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। 

मिनरल- 
खनिज हड्डी के ऊतकों का निर्माण करता है। ये हड्डी के विकास और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करते हैं। अगर आपको अपनी लंबाई बढ़ानी है तो खनिज से भरपूर तत्वों का इस्तेमाल करें। यह पालक, हरी बीन्स, फलियां, ब्रोकोली, गोभी, कद्दू, गाजर, दाल, मूंगफली, केले, अंगूर और आड़ू में पाया जाता है।

विटामिन डी- 
लंबाई बढ़ाने के लिए जिस विटामिन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है उनमें से एक है व‍िटामिन डी। अच्छी तरह से कैल्शियम को हड्डी में अवशोषित करने के लिए, हड्डी के विकास के लिए और प्रतिरक्षा प्रणाली के बेहतर कार्य करने के लिए आपको विटामिन डी की जरूरत होती है जो मछली, दाल, अंडा, टोफू, सोया मिल्कर, सोया बीन, मशरूम और बादाम आदि में पाया जाता है।

प्रोटीन- 
प्रोटीन रिच फूड न केवल हेल्थी होते हैं बल्कि आपकी हाईट भी बढ़ाते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। अमीनो एसिड से भरपूर पदार्थ शरीर को सही ग्रोथ और बेहतर कार्य करने की क्षमता प्रदान करते हैं। कुछ आहार जिनमें प्रोटीन पाए जाते हैं वह हैं- मछली, दूध, चीज़, बींस, मीट, मूगंफली, दालें और चिकन आदि।

विटामिन ए- 
शरीर के अंगों के सही प्रकार से कार्य करें इसके लिए आपको विटामिन ए से भरा हुआ आहार अपने रोजाना आहार में शामिल करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत रहेंगी और साथ ही लम्बाई भी बढ़ेगी। तो विटामिन ए का सेवन जरूर करें। पालक, चुकदंर, गाजर, चिकन, दूध, टमाटर आदि के अलावा सब्जियों के जूस का भी सेवन करें।

इसके अलावा कुछ छोटी-छोटी मगर मोटी बातें है जिनको अपनाकर भी आप अपनी हाईट बढ़ा सकते है, जैसे- सही तरीके से बैठें और चलें। कभी भी झुककर बैठना और चलना नहीं चाहिए। चलते और बैठते समय अपनी कमर को सीधा रखें। समय पर सोएं। देर रात तक जागना नहीं चाहिए। रात 10 बजे तक सो जाएं और सुबह उठकर थोड़ा-सा व्यायाम करें, अच्छा रहेगा।


2 टिप्पणियां

  1. Thanks for sharing home remedies for height gain. Along with home remedies you can try some herbal supplements for height gain. Visit http://www.hashmidawakhana.org/height-gain-natural-supplement.html
  2. Get rid of short issue issue with the help of heightole xl capsule. It delivers a couple of inches to your height in a very short time.
यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।