इस माह वृषभ राशि में आएंगे शुक्र, 20 मई तक रहेगा 12 राशियों पर असर


ऐश्वर्य, मान-सम्मान, कला और सौन्दर्य का कारक ग्रह शुक्र इसी माह अप्रैल से वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है। शुक्र 20 अप्रैल से वृषभ राशि में आ रहे हैं। जब कोई भी ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव आपकी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों पर यह प्रभाव शुभ तथा कुछ में अशुभ साबित होता है। जानें शुक्र का वृषभ राशि में आने से किस राशि में पड़ेगा क्या असर-

मेष राशि-  इस राशि के जातकों को वाणी में मधुरता की देखने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से धनलाभ के योग भी बनेंगे। दैनिक व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी।

वृषभ राशि- इस राशि के लोगों में कला व सौन्दर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे। अगली स्लाइड में देंखें अन्य राशियों पर प्रभाव-

मिथुन राशि - इस राशि वालों के लिए यात्रा के योग लाभदायक हो सकते हैं। संतान पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन पर खर्च होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग भी हैं।

कर्क राशि-  इस राशि के लिए पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति के योग बनेंगे। संपत्ति से संबंधित कार्य में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयासों में उन्नति के योग उत्तम हैं। छोटे भाइयों का सहयोग भी मिलेगा, प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि - सिंह राशि के लिए व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होकर प्रगति के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। प्रमोशन भी हो सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या राशि-  कन्या राशि के लिए भाग्योदय के योग हैं। धर्म-कर्म में भी खर्च होगा। पिता का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक बचत के भी योग हैं, वहीं परिवार का सहयोग मिलने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

तुला राशि-  तुला राशि के लिए काम की भावना प्रबल होगी अचानक धन मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। प्रभाव में कुछ कमी महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि-  वृश्चिक राशि के लिए बाहरी मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। यात्रा के योग भी बनेंगे। भोग-विलास की सामग्री पर खर्च होगा। स्त्री पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा।

धनु राशि-  धनु राशि के लिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। शत्रुपक्ष पर व्यय की संभावना रहेगी। छोटे भाइयों के सहयोग से किसी अनुकूल कार्य में सफलता मिलेगी। व्यवसाय पक्ष में संभलकर चलना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि-  मकर राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे।

कुंभ राशि-  कुंभ राशि के लिए सुखद वातावरण रहेगा और खुशी देने वाला समाचार मिलेगा। सभी मनोकामनाएं पूरी होने का समय रहेगा। पारिवारिक सहयोग के साथ शुभ कार्य भी होंगे। मातृपक्ष से प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि-  मीन राशि के लिए परिश्रम अधिक करने पर थोड़ी सफलता मिल सकती है। आय से अधिक खर्च भी होगा। व्यवसाय में सावधानी रखना होगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।