क्या आपको भी आते हैं बुरे सपने, तो इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा


'मैं गहरी नींद में सोया हुआ था। अचानक मेरा घर हिलने लगा। मैं चौंक कर उठा। मैंने देखा कि मेरा घर उल्टा हो गया था और मेरा बेड घर की सीलिंग पर था। आसपास सब कुछ बिखरा हुआ था। जैसे-तैसे मैं दरवाजे तक पहुंचा। उसे खोला तो देखा कि दहलीज के बाहर जमीन की जगह आसमान था। इससे पहले कि मैं कुछ सोच पाता मेरे पीछे कुछ आत्माएं आने लगीं। मैंने उनसे दूर जाने की कोशिश की और मैं आसमान में गिर गया।'

जब ऐसा सपना टूटता है तो हमें ठंडक में भी पसीना आ जाता है और दिल को ग़जब का सुकून मिलता है। मन में पहला खयाल यही आता है कि 'शुक्र है ये बस एक सपना था'। अगर आप भी ऐसे बुरे सपनों से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए उनका समाधान लेकर आए हैं। 

उन तरकीबों को जानने से पहले आइये जानते हैं ऐसे सपनों के आने का कारण। 

नहीं सुलझी सपनों की गुत्थी
हमें सपने क्यों आते हैं? इस गुत्थी को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। उनके अनुसार हमें सपने 'कैमिकल इम्बैलेंसिंग' यानी कि दिमाग के कैमिकल्स के अस्थिर होने की वजह से आते हैं।

निजी जिंदगी पर असर
वैज्ञानिकों के अनुसार सपनों में नज़र आने वाली अच्छी बुरी चीजों का हमारी निजी जिंदगी से कोई सम्बन्ध नहीं होता। जबकि शास्त्र इससे बिलकुल उल्टा बताते हैं।

तो आइए जानते हैं बुरे सपनों से बचने के कुछ आसान उपाय।

हनुमान चालीसा का करें पाठ
सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करने से बुरे सपने नहीं आते और सुकून भरी नींद आती है। 

पीपल की लकड़ी रखें तकिये के नीचे
अगर आपको रात में किसी तरह का डर लगता है तो आपको तकिये के नीचे एक पीपल की जड़ और उसकी टहनी का छोटा सा टुकड़ा रखना चाहिए। इन्हें आपको सूर्यास्त से पहले ही तोड़ना चाहिए। 

दिशा का रखें खयाल 
आप किस दिशा में सो रहे हैं उसका भी असर आपके सपनों पर पड़ता है। आपको कभी भी उत्तर और पश्चिम दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। इन दिशाओं की तरफ सिर रखकर सोने से शरीर के मैग्नेटिक करंट में रुकावट होती है जिससे दिमाग बैचेन हो जाता है। सोने के लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। इस दिशा में सिर रखकर सोने से अच्छी नींद आती है और बुरे सपनों से भी छुटकारा मिल जाता है।

अमावस्या पर करें यह उपाय
सपने में बार-बार नदी, झरना या पानी नजर आने का कारण पितृ दोष से हो सकता है। इससे निजात पाने के लिए अमावस्या के दिन सूर्यास्त के बाद सफेद चावल, शक्कर और घी मिला कर पीपल के पेड़ पर चढ़ाना चाहिए।

घर रखें साफ 
घर में गंदगी होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिसका असर सपनों पर भी पड़ता है। इसलिए घर को साफ रखना चाहिए। नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए सुबह घर में पानी में सेंधा नमक मिलाकर पौंछा लगाना चाहिए। 

सूर्यास्त के समय करें ये उपाय
नकारत्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आप रोज शाम को सूर्यास्त के समय धूप-गूगल जलाकर धूनी भी कर सकते हैं। 

अगर आपका कोई करीबी भी बुरे सपनों से परेशान है तो इस आर्टिकल को उनके साथ शेयर करना ना भूलें। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।