हनुमान जयंती- इन दो राशियों के लिए रहेगा अशुभ, जानें 12 राशियों पर असर


इस साल हनुमान जयंती शनिवार, 31 मार्च को है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, इसका स्वामी सूर्य है। कुछ ही दिन पहले हिन्दी नव वर्ष शुरू हुआ है। इस नव वर्ष के स्वामी सूर्यदेव हैं और मंत्री शनि हैं। शनिवार को हनुमान जयंती आने से शनिदेव का असर और अधिक बढ़ गया है। उज्जैन के ज्योतिषचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शनि इस समय धनु राशि में है और मंगल मकर राशि में है। हनुमान जयंती पर शनि-मंगल का ये योग 30 साल बाद बना है। शनि-मंगल का ये योग 2 राशियों के लिए अशुभ हो सकता है।

इस योग में जल्दी सफल होगी हनुमानजी की पूजा
शनिवार और सूर्य के नक्षत्र में हनुमान जयंती आने से इस दिन किए गए उपाय जल्दी ही सफल हो सकते हैं। शनि अपने मित्र गुरु ग्रह की धनु में है और मंगल मकर राशि में है। इस ग्रह स्थिति में किए गए दान कर्म अक्षय पुण्य प्रदान कर सकते हैं।

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनि-मंगल का योग

मेष राशि- हनुमान जयंती इन लोगों के लिए सामान्य रहेगी। जितना काम करेंगे, उतना लाभ मिल सकता है।
वृष राशि- इन लोगों के लिए शनि-मंगल का योग शुभ रहने की संभावनाएं हैं। कार्यों में जल्दी सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि- इन लोगों को हनुमान जयंती पर सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई हानि हो सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहने की उम्मीद है। ध्यान रखें कोई लापरवाही न करें, अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है।
सिंह राशि- इन लोगों के लिए हनुमान जयंती बहुत शुभ रह सकती है। मेहनत से ज्यादा फल मिल सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आने वाले समय में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
तुला राशि- इस राशि के लिए समय थोड़ा विपरीत रहने वाला है। मेहनत का प्रतिफल नहीं मिल पाएगा। तनाव बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि- आपके लिए हनुमान जयंती बहुत शुभ रहने वाली है। कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
धनु राशि- ये लोग नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। धन की कमी दूर हो सकती है।
मकर राशि- पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
कुंभ राशि- इन लोगों पर शनि की विशेष कृपा रहेगी। किसी बड़े काम में सफलता मिलने के योग हैं।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए ये पर्व खुशियां लेकर आएगा। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।