इस मकर संक्रांति करें ये काम अगले दिन ही मिलेगा शुभ समाचार


माघ महीने में मकर संक्रांति का पर्व बेहद खास होता है जो कि हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार यह पर्व का शुभ मुहूर्त 14 और 15 जनवरी दोनों ही दिन हैं। दरअसल इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं यानि सूर्य उत्तरायण में होता है। सूर्य पूर्व से उत्तर दिशा की ओर गमन करने लगते हैं, तब उसकी किरणें सेहत और शांति को बढ़ाती हैं। वही अगर आप इस मकर संक्रांति शुभ फल पाना चाहतें है तो इन 5 कामों को जरूर करना चाहिए।

1. तिल के तेल से शरीर शरीर पर मलिश करें और तिल का उबटन लगाएं। ऐसा करने से सूर्य के प्रभाव के कारण व्यक्ति के स्वभाव में निखार और मान सम्मान आता है।

2 . इस दिन तिल का हवन करना चाहिए तिल के हवन करने से घर में सुख-संपदा और लक्ष्मी की प्राप्ति होती हैं साथ ही जीवन ऐश्ववर्य से भरा रहता है।

3. मकर संक्रान्ति के दिन तिल के बने व्यंजन खाना चाहिए। इन चीजों को खाने से भगवान सूर्य बड़ें ही प्रसन्न होते हैं।

4. इस दिन दान का विशेष महत्व होता है। विशेषकर गाय को चारा खिलाना और गरीबों को भोजन करवाना पुण्य समझा जाता है। साथ ही गरीबों और ब्राह्राणों को दान-दक्षिणा करना चाहिए।

5. तिल को पापनाशक माना जाता है इसलिए शास्त्रों में इसके दान के बारे में बताया गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने से सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।