इन आसान उपायों से कब्ज़ और गैस से हमेशा के लिए पाएं छुटकारा


खाने पीने की गलत आदतों और खराब जीवन शैली के चलते अधिकतर लोग पेट से जुडी बीमारियों से ग्रसित रहते है| पेट में गैस बनना, पेट फूलना, एसिडिटी, पेट में दर्द के साथ जलन होना, ये पेट से जुड़े कुछ ऐसे रोग है, जिनसे अधिकतर लोग परेशान हैं| आजकल पेट से जुड़ा एक और रोग सामने आया है, और वो रोग है , पेट ठीक से साफ ना होना|

पेट साफ़ ना होने पर व्यक्ति को समय पर और ठीक प्रकार से लैट्रिन नहीं आती| जिसके कारण व्यक्ति के पेट में दर्द भी होने लगता है| पेट साफ़ ना होने से व्यक्ति का किसी काम में मन नहीं लगता| कभी कभी पेट साफ़ ना होने के कारण सिर दर्द, थकान और तनाव की कंडीशन भी पैदा हो जाती है|
पेट के साफ ना होने को कब्ज का रोग भी कह सकते है| पेट के ठीक से साफ़ ना होने के कारण ही कब्ज की बीमारी होती है| पेट साफ करने के लिए आजकल मार्किट में अनेक प्रकार दवाइयां और पेट सफा चूर्ण मौजूद है| पेट साफ़ करने के लिए लोग इन दवा और चूरन का खूब इस्तेमाल करते है, लेकिन इनके इस्तेमाल से कभी कभी कुछ साइड इफ़ेक्ट भी हो जाते है, इसीलिए इसका सेवन करना अधिक सेफ नहीं रहा| इस पोस्ट में हम आपको पेट साफ करने के घरेलू उपचार के बारे में बतायेगे| इन घरेलू उपचार के माध्यम से बिना किसी साइड इफ़ेक्ट आपका पेट साफ़ रहेगा|

पेट साफ करने के देशी घरेलू उपाय (Constipation Home Remedy in Hindi)

अरंडी का तेल (Castor oil) – पेट साफ करने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है| पेट साफ करने के लिए यह बढ़िया घरेलू उपाय है| पेट साफ करने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में थोड़ी मात्रा में अरंडी का तेल मिलाकर पियें| ऐसा करने से अगली सुबह ही आपका पेट साफ हो जायेगा|

दही (Curd) – पेट साफ रहे इसके लिए हमारे पेट में कुछ बैक्टीरिया होते है| दही में ये बैक्टीरिया मौजूद होते है| इन बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने के लिए रोजाना एक कटोरी दही खानी चाहिए| दही खाने से पेट साफ रहता है|

बेकिंग सोडा (Baking soda) – बेकिंग सोडा पेट साफ करके पुराने से पुराने कब्ज के इलाज में सहायक है| पेट साफ करके कब्ज की समस्या दूर करने के लिए आधे गिलास पानी में आधी चम्मच बैकिंग सोडा डालकर पियें|

नारियल पानी (Coconut Water) – नारियल पानी जहाँ एक ओर आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा देता है, वही दूसरी ओर यह पेट साफ करने के लिए भी उपयोग किया जाता है| पेट साफ रखने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने की आदत डाले| नारियल पानी पीने से त्वचा में निखार आता है|

त्रिफला (Triphala) – पेट साफ करने के लिए गुनगुने दूध के साथ त्रिफला पाउडर का सेवन करे| त्रिफला पेट साफ करने के आयुर्वेदिक उपचार में से एक है| त्रिफला पाउडर आसानी से मार्किट में मिल जाता है|

शहद (Honey) – पेट साफ करने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में शहद डालकर पियें| इससे अगले दिन सुबह ही आपका पेट साफ हो जायेगा| शहद से पेट साफ़ करने का नुस्खा ये काफी लाभकारी है|

लहसुन (Garlic) – लहसुन में Anti Inflammatory गुण पाया जाता है| जिसके कारण यह हमारे कठोर मल को पतला करने का काम करता है| इससे मल आंतो से आसानी से गुजर जाता है, और आपका पेट साफ हो जाता है| पेट साफ करने के अलावा लहसुन के अनेक गुण है| इन गुणों के बारे में आपको आगे जानकारी देंगे|

अलसी के बीज (Linseed Seed) – अलसी के बीज का पाउडर या अलसी के बीज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में डालकर पियें| इससे पेट साफ होता है|

नींबू (Lemon) – नींबू के अनेक फायदे है| पेट साफ करने में भी नींबू कारगर है| एक गिलास गुनगुने पानी में नमक, शहद और नींबू का रस डालकर सुबह खाली पेट पीने से पेट साफ हो जाता है| पेट साफ करने का ये सबसे आसान उपाय है|

मेथी (Fenugreek) – मेथी हर घर में मौजूद होती है| पेट साफ करने के लिए मेथी का इस्तेमाल भी करते है| मेथी से पेट साफ करने के लिए रात को सोने से पहले पानी के साथ एक चम्मच मेथी का सेवन करे|

सेब का सिरका (Apple Vinegar) – सेब का सिरका पाचन किर्या को दुरुस्त करके पेट को साफ करता है| सेब का सिरका कब्ज की बीमारी में भी लाभदायक है| पेट साफ करने के लिए रोजाना दिन में तीन बार खाना खाने से पहले 2 चम्मच सेब के सिरके का सेवन करे|

पानी (Water) – एक शोध के अनुसार जो लोग पानी कम पीते है, उन्हें पेट साफ ना होने और कब्ज जैसे पेट के रोग अधिक होते है| शरीर में पानी की कमी के कारण हमारा पाचन तंत्र एक्टिव नहीं रह पाता| जिसके कारण पेट साफ नहीं रहता| पानी अधिक पीने से हमारा पाचन तंत्र एक्टिव रहेगा और मल आंतो से आसानी से निकल जायेगा| आंतों में खुश्की की प्रॉब्लम भी शरीर में पानी की कमी के कारण होती है, इसीलिए खूब पानी पियें|

पेट साफ रखने के टिप्स (Pet Saaf Karne Ke Tips) –

1. पानी की कमी के कारण कब्ज और पेट साफ ना होने की प्रॉब्लम होती है, इसीलिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए|

2. कैफीन की अधिक मात्रा पाचन तंत्र को कमजोर कर देती है, इसीलिए कैफीन युक्त चीजे जैसे चाय और कॉफी का सेवन कम करे|

3. आपको जानकर हैरानी होगी कि मानसिक और शारीरिक तनाव के कारण कब्ज और पेट साफ ना होने की प्रॉब्लम हो जाती है| इन सब प्रॉब्लम से बचने के लिए तनाव से दूर रहे| हमेशा खुश रहने की आदत डाले|

4. रोज सुबह खाली पेट एक से दो गिलास गुनगुना पानी पियें| इससे पेट जल्दी साफ होता है, और आपको वाशरूम में अधिक समय नहीं बैठना पड़ता|

5. पेट साफ करने के घरेलू उपाय आपको कैसे लगे, हमें जरूर बताये| अगर आपके पास पेट साफ करने का कोई अन्य नुस्खा है, तो अपना नुस्खा आप कमेंट के माध्यम से हमारे साथ साँझा कर सकते है|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।