शाम के बाद किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं देते ये चीजें, होगा भयंकर नुकसान


आदिकाल से ही चली आ रही सनातन धर्म की ढेरों परंपराएं आज भी बहुत सारे घरों में निभाई जाती हैं। इनका न सिर्फ आधार विश्वास और आस्था है बल्कि इन सब परंपराओं के वैज्ञानिक तर्क भी हैं। मान्यता है कि इनसे घर में सुख-शांति के माहौल के साथ में प्यार, किस्मत और पैसे से संबंधित किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इन्हीं परंपराओं में एक परंपरा के अनुसार माना जाता है कि संध्या के बाद किसी को भी दही अौर प्याज नहीं देना चाहिए। आस्था के तौर पर कहते हैं कि इनसे घर की सुख-समृद्धि खत्म हो जाती है। वहीं वैज्ञानिक तौर पर ये दोनों चीजें संध्या के बाद लेने से बिमारी का घर होती हैं और इनको लेने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। तो हैं न सनातन धर्म आस्था के साथ वैज्ञानिक तौर तरीकों का घर, तो आओ जानें ऐसी ही कुछ अन्य परंपराएं – 


भय को दूर करने हेतु उपाय
सनातन धर्म में माना जाता है कि बुरे सपनों और अनजाने भय से मुक्ति के लिए रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा या गायत्री मंत्र या फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, ऐसा करने से उसे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। वहीं वैज्ञानिक तौर पर ये सिद्ध हो चूका है कि ऐसा करने से किसी भी व्यक्ति की सकारत्मक सोच बढती चली जाती है, जिससे उसका भी समाप्त हो जाता है।
घर में जाले मतलब दुर्भाग्य
घर में जाले अौर गंदगी जमा होने से भाग्य दुर्भाग्य में परिवर्तित हो जाता है, साथ ही बनते कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। उल्लेखनीय है कि जिस घर में आलस होता है, उसका मतलब होता है वहां काम के प्रति निष्ठा की कमी है, जिस कारण घर में साफ़ सफाई भी नहीं होती और जाले-गंदगी जमा होती जाती है।
बिस्तर में भोजन नहीं करते
माना जाता है कि बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से घर में अंशाति अौर पारिवारिक सदस्यों पर कर्ज चढ़ता है। साथ ही कहा जाता है कि इससे घर में आलस फैलता है जिससे नकारात्मकता फैलती है।

झूठे बर्तन भगा देंगे घर की लक्ष्मी
रसोईघर में जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। जूठे बर्तन रखने से लक्ष्मी रूठ कर चली जाती है। यदि अधिक इमरजेंसी हो तो जल से साफ करके रख लेने चाहिए। जिससे धन हानि होने से बचाव होगा। इससे भी घर में आलस और नकारात्मकता फैलती है।

मिश्री की खीर से लौटती है लक्ष्मी
मान्यता है कि महीने में एक बार मिश्री युक्त खीर बनाकर परिवार संग अवश्य खानी चाहिए, जिससे घर की दरिद्रता का नाश होता है, साथ ही घर में लक्ष्मी का वास होता है। बता दें कि मिश्री के दाने सेहत के लिए बेहद लाभदायक माने जाते हैं। और एक साथ कुछ खाने पीने से घर में सकारात्मकता फैलती है।

मुख्यद्वार पर कूड़ादान होता है पड़ोसी से दुश्मनी का कारण
माना जाता है कि घर के मुख्यद्वार पर कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। क्यूंकि ऐसा करने से पड़ोसियों से दुश्मनी हो जाती है। वैज्ञानिक तर्क चाहे कुछ भी हो मगर घर के द्वार पर कूड़ा शांत एवं साफ़-सुथरे घर की पहचान नहीं होती। अत: पड़ोसी से ऐसे घर की दुश्मनी कोई बड़ी बात भी नहीं होगी।

रसोईघर में रात के समय रखें पानी
मान्यता है कि रात को सोने से पूर्व रसोईघर में जल से भरी बाल्टी रखने से ऋण से मुक्ति मिलती है, और बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी रखने से जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते हैं। वहीं घर के मंदिर में ईशान कोण में जल से भरा कलश सदैव रखना चाहिए, ऐसा करना पारिवारिक सदस्यों के लिए शुभ होता है।

खुलेंगे उन्नति के मार्ग
कहते हैं महीने में एक बार दफ्तर या कार्यक्षेत्र में गणेश जी की पूजा के बाद प्रशाद के रूप में मिठाई जरुर ले जानी चाहिए, जो अपने मित्रों अौर अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर खानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।