सही समय पर लिया गया विष भी अमृत है। और बे-समय लिया गया अमृत भी विष


किसी इंसान के जीवन में समय का बहुत ही महत्व है। जिस तरह पृथ्वी का घूमना, सूरज का उगना और डूबना, बरसात का आना और हवा का बहना समय पर आधारित है, उसी तरह इंसान का जीना, मरना, सूख-दूख, सफलता और असफलता सब समय पर निर्भर करता है। यही नहीं आदमी को पूरे दिन कब और क्या करना चाहिए यह भी समय का हिस्सा है। कब उठना, कब नहाना चाहिए, कब खाना चाहिए यह एक समय का भाग है। समय पर व्याख्या देने के बाद अब आप समझ ही गए होंगे कि आज किस विषय पर चर्चा होनी है।

आइए जानते हैं कि कौन सी चीज कब खाना चाहिए।

दही रात को नहीं खाना चाहिए
आयुर्वेद की माने तो दही रात को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में कफ दोष बढ़ता है और पेट संबंधित बीमारियां भी उत्पन होती है। दही का सही समय दोपहर माना गया है। इसके अलावा दही को बसंत के महीनों में भी सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही जिनके शरीर में सूजन हो उन्हें भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ध्यान रहे, दही को भूल से भी गरम करके नहीं खाना चाहिए। रात को दही का सेवन नहीं करना चाहिये क्यों कि यह समस्या को और भी ज्याेदा बढा देगी जिससे पेट का रोग होगा। आयुर्वेद बताता है कि रात में दही की खपत अच्छा नहीं है क्योंकि यह बलगम को बढ़ाता है।

दूध का सही समय रात
दूध पीने का सही समय क्या है, इस बात को लेकर हर किसी की अपनी-अपनी राय है। कई लोग तो इसके समय को लेकर दुविधा में फंसे रहते हैं। कुछ लोग दूध को नाश्ते के साथ अच्छा मानते हैं तो कुछ लोग इसे रात में पीना सही समझते हैं। हालांकि अगर दूध का सेवन दिन में किया जाए तो यह हमें दिनभर एनर्जी देता है और रात में लिया जाए तो दिमाग शांत रहता है और नींद भी अच्छी आती है। वैसे आयुर्वेद के अनुसार दूध का सही समय रात बताया गया है।

फल खाने का समय
अगर आप फल खाने या जूस पीने के शौकीन हैं तो आपके लिए सही समय सुबह है। आयुर्वेद में माना गया है कि खाना खाने के बाद फल का सेवन नहीं करना चाहिए इससे पाचन संबंधित बीमारियां उत्पन हो सकती है और जो फल आप खा रहे हैं वह शरीर में भी नहीं लगेगा। फल के जरिए यदि आपको पोषक तत्व चाहिए तो सुबह इसका सही समय है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।