खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 10 चीजें


आप रात को सात-आठ घंटे की नींद लेते हैं और कई बार उठते ही भूख-सी महसूस होती होगी। लेकिन कुछ चीजें खाली पेट लेने से सेहत को नुकसान हो सकता है। ऐसे कुछ फूड्स हैं जिन्हें खाली पेट खाया जाएगा तो शरीर में एसिड का लेवल बढ़ जाता है और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

आइए जानते हैं कि उन चीजों के बारे में जिन्हें सुबह खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए:

चाय या ग्रीन टी :
आमतौर पर लोग सुबह उठते से ही खाली पेट चाय या ग्रीन टी पीते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। इसमें मौजूद कैफीन से एसिड बढ़ जाता है। इससे पाचन तंत्र की समस्या पैदा हो सकती है।

दूध:
दूध में सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन मौजूद होते हैं। ये पेट की मांसपेशियों को कमजोर बनाते हैं। खाली पेट सेवन से कफ की आशंका बढ़ सकती है। साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर होने लगता है।

केला: 
खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। इसलिए सुबह खाली पेट केला खाने से बचें।

टमाटर:
इसमें एसिड बहुत अधिक मात्रा में होता है इसलिए अगर इसका खाली पेट सेवन किया तो यह शरीर को प्रभावित कर सकता है। पेट में पथरी का कारण भी बन सकता है।

दही: 
दही शरीर के लिए काफी स्‍वास्‍थ्‍यकारी होता है लेकिन अगर इसे खाली पेट लिया जाए तो पेट में मरोड़ उठ सकती है और दर्द भी हो सकता है।

शक्कर:
अगर आप खाली पेट शक्कर या कुछ मीठा खाते हैं तो इससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है।

साॅफ्ट ड्रिंक:
इनमें कार्बोनेट ऐसिड की मात्रा ज्यादा होती है। खाली पेट पीने से एसिडिटी हो सकती है। आपको उल्टी और बेचैनी महसूस हो सकती है।

दवाइयां:
डॉक्टर हमेशा आपको यही सलाह देते है कि खाली पेट दवा न खाएं। खाली पेट दवा खाने से पेट में एसिड की शिकायत हो जाती है जिससे शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है।

मसालेदार भोजन:
खाली पेट मसालेदार या चटपटा भोजन कर लिया तो दिक्कत हो सकती है। इसमें नैचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है।

एल्कोहल:
खाली पेट एल्कोहल का सेवन करने से पेट में जलन होने लगती है। इससे खाना भी ठीक से नहीं पच पाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।