आप भी हैं पथरी से परेशान? अपनाए से कारगर उपाय!


पथरी का रोग बहुत कष्टदायक होता है| पथरी का रोग शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने की वजह से होता है| पथरी रोग से पीड़ित व्यक्ति को असहनीय दर्द से जूझना पड़ता है| पथरी के कण जब बढ़ने लगते है तो ये मूत्र-मार्ग में प्रवेश कर मूत्र नली को रोक देते है जिससे रोगी को भयंकर दर्द होता है|

पथरी के दर्द में रोगी को उलटी, पेशाब का रुक रुक के आना, मूत्र नली में रुकावट आदि का सामना करना पड़ता है| पथरी वैसे लाइलाज बीमारी नहीं है| आयुर्वेद में इस रोग का इलाज संभव है| आइये जानते है पथरी से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय –

1. पथरी से छुटकारा पाने के लिए रोगी को नियमित रूप से पालक के रस का सेवन करते रहना चाहिए| पालक का रस पीने से पथरी की समस्या बहुत जल्द दूर हो जाती है|
2. सेब के जूस के नियमित सेवन से पथरी का रोग कभी नहीं होता क्यूंकि सेब का जूस शरीर में पथरी को पनपने ही नहीं देता|
3. अगर दिन में 3-4 बार गाजर जूस का सेवन किया जाए तो मूत्राशय और किडनी की पथरी पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाती है|
4. नारियल पानी के नियमित सेवन से पथरी रोग से छुटकारा पाया जा सकता है|
5. पथरी से पीड़ित व्यक्ति को चौलाई की सब्जी का सेवन करना चाहिए| इसके सेवन से पथरी गलकर पेशाब के रास्ते से बाहर आ जाती है|
6. जामुन की गुटली का चूर्ण बना लें, उसे दही में मिलकर इसका कुछ दिन तक सेवन करें| इसके प्रयोग से पथरी गलकर मूत्रमार्ग से बाहर आ जाती है|
7. गन्ने का रस पीने से या गन्ना चूसने से भी पथरी रोग से छुटकारा पाया जा सकता है|

पथरी बहुत पीड़ादायक रोग है| सही समय पर किया गया इलाज और उपचार से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है| पथरी के रोगियों को पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।