कब्ज़ की समस्या से छुटकारा पाने के 5 आसान तरिके!


कब्ज़ की समस्या होने पर बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कब्ज़ की समस्या शरीर में पानी की कमी, खाने में सही डाइट ना लेना, व्यायाम ना करना और काम के बोझ के कारण हो सकती है। पर कुछ आसान तरीके ऐसे भी है जिनके इस्तेमाल से कब्ज़ की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।


1. अमरूद और पपीता ये दोनो फ़ल कब्ज रोगी के लिये अमॄत समान है। ये फ़ल दिन मे किसी भी समय खाये जा सकते हैं। इन फ़लों में पर्याप्त रेशा होता है और आंतों को शक्ति देते हैं।

2. कब्ज़ की समस्या से राहत पाने के लिए तिल के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। तिल के बीजों को सलाद या अनाज में मिक्स कर के खाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से कब्ज में बहुत आराम मिलता हैं।

3. आप चाहे तो कब्ज़ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुदीना और अदरक की चाय का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा अदरक की चाय भी कब्ज से छूटकारा पाने में मदद करती है।

4. ऑलिव ऑयल और मेवे दोनों ही हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या से आराम मिलता है।

5. आलूबुखारे में फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं। रोज 3 से 4 आलूबुखारा खाने से कब्ज बड़ी आसानी से दूर हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।