कान से कीड़ा कैसे निकालें, जरुर पढ़ें


कान शरीर का महत्वपूर्ण भाग होता है। हमारे कान हमेशा ही खुले हुए होते हैं। कान में होने वाली तकलीफ को नजरअंदाज बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। अक्सर कान में कीड़ा चला जाता है जिससे बच्चे व बड़े भी परेशान हो जाते हैं। कान में कीड़ा घुसना कानों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आपको क्या करना जरूरी है इस बात की जानकारी का होना आवश्यक है। वैदिक वाटिका आपको कुछ घरेलू नुस्खो के बारे में जानकारी दे रही है जो आपके लिए बेहद फायदेमंद है। 

यदि किसी बच्चे या व्यक्ति के कान में कोई कीड़ा घुस गया है, तो यह बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसे में यह जरूरी होता है कि आपको क्या करना है इसकी जानकारी आपको हो। यदि किसी के कान में कीड़ा घुस जाए तो सबसे पहली बात तो घबराहट में, कोई भी वस्तु कान में ड़ालकर उसे हड़बड़ाहट में निकालने की कोशिश न करें इससे आप अपने कान को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कान में घुसा कीड़ा निकालने के घरेलू नुस्खे 

आपको घबराने के जरूरत नहीं है और आप न ही हड़बड़ाहट में आकर कान में किसी वस्तु को डालने की कोशिश न करें। यहा सीधे आपके कानों को नुकसान पहुंचा सकती है। 

कान में घुसे कीड़े को मारने की कोशिश बिलकुल न करें। ऐसे में शांत रहें। कान को अधिक न हिलाएं। क्योंकि कान को हिलाने से कीड़ा आपके कान के पर्दे को नुकासन पहुंचा सकता है।

यदि कीड़ा दिन में कान में चला गया हो तो ऐसे में कान के अंदर सूर्य की रोशनी को जाने दें। क्योंकि कीड़े रोशनी की तरह आकर्षित होकर वापस बाहर आने लगता है।

यदि कीड़ा खुद बाहर न आ रहा हो तो रोगी का कान उपर की तरफ करके उसे लेटाकर रखें।

कान में आप गुनगुने तेल जैसे सरसों का तेल, जैतून का तेल या बच्चों के तेल आदि को डालकर भर दें। ऐसा करने से कीड़ा तेल में तैरने लगेगा और उपर की तरफ आ जाएगा।

इन सभी प्राथमिक उपचारों से भी यदि कान से कीड़ा न निकल रहा हो तो आप रोगी को डाक्टर के पास ले जाएं जहां डाक्टर कुछ उपकरणों की मदद से कान के कीड़े को बाहर निकाल देते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।