दांतों से हटाने हैं तम्बाकू के दाग तो आजमाएं ये घरेलु नुस्‍खे


जिस किसी को भी तम्बाकू की लत लग जाती है वो बहुत तरह की गंभीर परेशानियों से जुझने लगता है। तंबाकू का सेवन हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ दांतों के लिए भी नुकसानदायक होता है। लेकिन ये सारी बातें जान समझकर भी लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं, जिससे उनके दांत खराब हो जाते हैं। तम्बाकू में मौजूद निकोटीन, दांतों के चारों ओर जम जाता है और दांत पीले पड़ने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपने दांतों को साफ़ कर सकते हैं।

दांतों को रखें स्मूथ
जब दांतों की सतह रफ होती तब उसपर कोई भी चीज़ जाकर जम जाती है,  इसलिए दांतों पर कुछ जमने ना देने के लिए, दांतों की सतह को हमेशा स्मूथ और साफ रखना चाहिए।

ओरल सफाई का रखें ध्यान
ओरल सफाई का मतलब सिर्फ ब्रशिंग नहीं है। मुंह की पूरी सफाई मतलब दिन में दो बार ब्रश, माउथ वॉश और दिन में एक बार मुंह में फ्लास करना होता है। अगर आप नियमित रूप यह सब करेंगे तो जल्द ही आपको दांतों पर पड़े तंबाकू या किसी भी प्रकार के दागों से मुक्ति मिल जाएगी।

मुंह को रखें बैक्टीरिया फ्री
दांतों को सफेद बनाए रखने के लिए दांतों में किसी भी प्रकार की कैविटी नहीं होने देनी चाहिए। दांतों को बैक्टीरिया फ्री रखना बेहद जरूरी है।

बेकिंग सोडा का प्रयोग
बेकिंग सोडा दांतों पर से धब्बे हटाने का सबसे कारगर नुस्खा है। रोज़ाना ब्रश करने के बाद थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमे दाग-धब्बे धीरे-धीरे साफ हो जाते हैं।

गाजर का करें सेवन
अब आप सोच रहे होंगे कि गाजर का दांतों के दाग-धब्बे दूर करने से क्या कनेक्शन, तो मैं आपको बता दूं कि गाजर खाने से इसमें मौजूद रेशे, दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं।

नियमित रूप से कराएं दांतों का चेकअप :
loading...

घरेलू नुस्खे के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह बहुत ज़रूरी है। दांतों का चेकअप कराने से आपको लंबी अवधि के दागों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। इसलिए एक निश्चित अंतराल पर दांतों का चेकअप कराना बहुत ज़रूरी है।

आजमाएंं हल्दी का अचूक नुस्खा
तीसरा उपाय है हल्दी का, हल्दी मे सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों मे मंजन की तरह मलने से भी दांतों का पीलापन ठीक होगा।

तंबाकू को कहे बाय बाय
वैसे ये तो हुई दांतों से तम्बाकू के दाग हटाने के नुस्खे, लेकिन अच्छा रहेगा अगर आप तम्बाकू खाना ही छोड़ दें। क्योकि तम्बाकू आपके लिए सभी प्रकार से नुकसानदायक ही है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।