सेहत के लिए हानिकारक हो सकता हैं इन चीजों का सेवन


हम अक्सर वहीं चीजों का सेवन करते है जो हमें खाने में स्वादिष्ट लगती हैं। ये चीजें हमें खाने में स्वादिष्ट तो लगती हैं लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती हैं। बाजार में मिलने वाली एेसी कई चीजें है जिनमें कई तरह की मिलावट की जाती है। इन चीजों का सेवन करके हम बीमार हो जाते हैं। आज हम आपको बताते है कुछ एेसी चीजें जिनका सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं।

1. कुकीज और पिज्जा
हम अक्सर पैकेज्ड कुकीज का सेवन करते है लेकिन इनमें हाइड्रोजेनेटेड ऑइल्स के साथ बटर, शुगर और कई तरह के कलर भी होते है जिनसे हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

2. फास्ट फूड
बाजार मेें बिकनेवाले फास्ट फूड्स का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इनमें सोडियम, शुगर, ट्रांस-फैट जैसे तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जिनका सेहत पर बुरा असर पड़ता है।  

3. मिलावटी मक्खन
आजकल हर चीज में मिलावट आम देखने को मिलती है। एेसे ही आजकल बटर की जगह नकली मक्खन खुले आम बेचा जा रहा है, जिसमें अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल, केमिकल्स और फैट पाया जाता है। 

4. टोमेटो सॉस
टोमेटो सॉस का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर जो आप बाजार से खरीद कर खाते है। बाजार में मिलने वाली टोमेटो सॉस में कई तरह की मिलावटी चीजें मिलाई जाती है जिससे तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

5. सोडा
बाजार मेें मिलनेवाला सोडा में लिक्विड शुगर, स्वीटनर्स, फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।