अंगूठी के निशान से छुटकारा पाने के टिप्स


अंगूठी पहनने के कारण उस जगह पर इसका निशान पड़ जाता है, इससे पहले यह निशान हमेशा के लिए बन जाये, इसे हटाने के लिए इन आसान और सरल टिप्‍स की मदद लें।

क्यों पड़ता है अंगूठी का निशान

अंगूठी कई कारणों से लोग पहनते हैं, किसी के लिए यह शादी की निशानी है तो किसी के लिए धर्म का तमगा तो किसी की मुराद पूरी करने वाली इच्छा शक्ति। कारण कोई भी हो लोग अंगूठी एक दिन के लिए नहीं बल्कि कई महीनों या फिर कई सालों के लिए पहनते हैं। इतने लंबे समय तक अंगूठी पहनने के कारण उंगली पर निशान पड़ना स्वाभाविक है। लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाये तो इसके कारण ये निशान हमेशा के लिए रह सकते हैं। इनके निशान को हटाना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप इसे आसानी से अपने घर पर भी हटा सकते हैं। इस स्लाइडशो में हम आपको अंगूठी के निशान हटाने के तरीके बता रहे हैं।

एक्सफोलिएट करें

अंगूठी के निशान हो हटाने का यह सबसे आसान तरीका है। एक्सफोलिएट करने से त्वचा की बाहरी यानी मृत कोशिकायें हट जाती हैं और इसके साथ त्वचा के दाग-धब्बे भी हट जाते हैं। हफ्ते में कम से कम दो बार अंगूठी वाले हिस्से को एक्ससफोलिएट करें। 

सनस्क्रीन लगायें

उंगली पर जब भी अंगूठी के निशान पड़ते हैं तो वे अलग ही दिखायी पड़ते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि अंगूठी वाले हिस्से पर त्वचा में सूर्य की किरणों का असर नहीं पड़ता और बाकी त्वचा टैन हो जाती है। इसलिए अगर आप अंगूठी पहनते हैं तो बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन जरूर लगायें। त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।

घरेलू नुस्खे भी हैं

सामान्य समस्या से लेकर खतरनाक बीमारी तक का उपचार आपके किचन में ही मौजूद होता है। अंगूठी के निशान को हटाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को आजमायें। एक कटोरी में एक नींबू और एक चम्मच शहद मिलायें। इसका मिश्रण बनाकर निशान वाले हिस्से पर लगायें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस तरीके को सप्ताह में तीन दिन प्रयोग करें, इससे त्व‍चा मुलायम भी हो जायेगी।

हर्बल तरीके

अंगूठी के निशान को हटाने का यह सबसे आसान और कारगर तरीका है। एलोवेरा जेल को निशान वाली जगह पर अच्छे से लगायें। एलोवेरा जेल को हर रोज कम से कम तीन बार प्रयोग करें। इससे जल्द से जल्द अंगूठी के निशान से छुटकारा मिल जायेगा।

ये तरीके भी हैं

बहुत ही कसी हुई अंगूठी न पहनें, इससे बहुत जल्दीन निशान बन जाता है। कोशिश करें कि अंगूठी हल्की और ढीली हो। अंगूठी पहनने के बाद इस हिस्से को रोज एक्सफोलिएट करें। नियमित रूप से मैनीक्योकर करायें, मैनीक्योर कराने से त्वचा में निशान नहीं बनते। आप चाहें तो पार्लर में या फिर घर पर ही मैनीक्योर कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।