इन चीजों को भूलकर भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए, शेयर करें


सुबह-सुबह खाली पेट सोच समझकर ही कुछ खाना चाहिए। कुछ चीजें ऐसी हैं जो काफी ज्यादा पौष्टिक होती हैं लेकिन खाली पेट खाने से हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए रोज सुबह कुछ भी खाने से पहले हमें उनका चयन करना बेहद जरूरी है। आइए जाने ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में:

1. टमाटर काफी पौष्टिक होता है लेकिन इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी होता है। यही नहीं इसमें काफी मात्रा में टैनिक एसिड भी होता है। अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो यह पेट में एसिडिटी बढ़ा देता है। जिससे गैसट्रिक अल्सर की भी शिकायत हो सकती है।

2. अधिकतर लोगों में खाली पेट सोडा पीने के बाद पेट में दर्द की शिकायत होने लगती है। दरअसल सोडे में काफी अधिक मात्रा में कोर्बोनेट एसिड पाया जाता है। जब हम इसे खाली पेट पीते हैं तो यह पेट में मौजूद अम्ल के साथ मिलकर कई तरह की परेशानियों का सबब बनता है।

3. चाय और कॉफी को भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए। दरअसल इसे पीने से एसिडिटी बढ़ती है और इससे हार्टबर्न और पूरे दिन अपच की समस्या रहती है। कॉफी में मौजूद कैफीन भी पेट के लिए फायदेमंद नहीं होता है। यह कोशिश होनी चाहिए कि जब भी चाय या कॉफी ले रहे हो तो साथ में कुछ खाना चाहिए जैसे बिस्कुट, नमकीन इत्यादि।

4. केले: केले को एक अच्छी डायट में शामिल किया जाता है। केले में काफी ज्यादा मात्रा में मैग्निशियम, पौटेशियम होता है। अगर आप खाली पेट केला खाते हैं तो इससे ब्लड में मैग्नीशियम और पौटेशियम का असंतुलन हो जाता है।


5. अधिकतर एलोपैथिक दवाइयों को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। दवाइयों को खाली पेट खाने से पेट में दर्द, अल्सर और अपच की समस्या हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।