मोटापा घटाने वाली सब्जियां


लौकी
लौकी में कम केलोरी होने के साथ ही प्रचुर रेशा और पानी की मात्रा होती है जो भूख को नियंत्रित रखते हैं| अपने दिन की शुरुआत एक गिलास लौकी के जूस से करना उचित है| इससे शरीर को फाईबर मिलेगा और केलोरी कम होंगी| लौकी के जूस को छानना नहीं चाहिए | छानने पर फाईबर की मात्रा कम हो जाती है|
ब्रोकोली
ब्रोकोली में वसा बिलकुल भी नहीं होती है| यह विटामिन,प्रोटीन,कार्बोहाईड्रेट से भरपूर होती है| यह जल्दी पच जाती है| इसमें विटामिन ई केल्सियम,आयरन ,मेग्नेशियम आदि तत्व पाए जाते हैं| यह सब्जी मोटापा कम करने में मददगार होती है|
कद्दू
कद्दू की सब्जी खाने में कुछ मीठी लगती है | सुबह के वक्त इसका जूस पीने से लाभ होता है| इसके अंदर केरोटीन पाया जाता है जो मोटापा कम करने में सहायक है| कद्दू को सलाद के तौर पर भी इस्तेमाल करने की सलाह दीजाती है|वजन कम करने के लिए कद्दू की सब्जी ,जूस और सलाद का विशेष महत्व है|
खीरा
खीरा खाने से पेट भरा लगता है जिससे भूख में कमी आती है| इसमें कद्दू के गुण पाए जाते हैं| इसमें नब्बे प्रतिशत पानी की मात्रा होती है| इसको भोजन के साथ सलाद के रूप में प्रयोग करें| जहां तक हो सके इसे बिना छीले ही खाएं| इसके छिलके में फाईबर और पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं|
करेला
करेला स्वाद में कड़वा होता है लेकिन इसमें अनेकों औषधीय गुण पाए जाते हैं | यह शरीर में स्थित वसा को जलाता है| चर्बी घटाता है| शरीर के ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है| मधुमह रोगियों के लिए करेले का जूस अमृत सामान है|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।