दस्त के घरेलू उपचार


लूज मोशन या दस्त शरीर को कमजोर बना देते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे शरीर के जरूरी खनिज भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इस कारण व्यक्ति को कमजोरी महसूस होती।

दस्त की शिकायत कई कारणों से हो सकती है जैसे-  बासी खाना खाने, किसी खाने से एलर्जी होने, किसी तरह का तनाव होने, दूषित पानी या खाना खाने, शराब आदि ज्यादा पीने से या कभी कभी कुछ दवाईयों के सेवन से भी। आइए हम आपको बताते हैं कि घरेलू नुस्खों की सहायता से किस तरह से आप लूज मोशन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

दस्त के उपचार के लिए घरेलू नुस्खे :

सरसों के बीज 
सरसों के बीज लूज मोशन रोकने में कारगर होते हैं। उपचार के लिए थोड़े से पानी में सरसों के बीज डालकर एक घंटे के लिए अलग रख दें। इसके बाद इस पानी को टॉनिक की तरह पिएं। लूज मोशन से राहत मिलेगी।
नींबू पानी 
नींबू का रस पेट साफ करने में सहायक है। उपचार के लिए एक गिलास पानी में थोड़ी चीनी, थोड़ा नमक और एक नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और लूज मोशन भी रूक जाएंगे।
अनार 
लूज मोशन के उपचार के लिए अनार को चबाकर खाएं। यदि दाने चबाना पसंद न हो तो अनार का ताजा रस निकालकर भी पिया जा सकता है। इससे भी दस्त रूक जाते हैं।
मेथी 
मेथी जीवाणुरोधी होती है जो कि लूज मोशन रोकने में सहायक है। उपचार के लिए एक से दो चम्मच मेथी के दाने लेकर इनका पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर पिएं।
साबूदाना 
साबूदाना पेट दर्द के साथ ही पाचन शक्ति को बढ़ावा देकर लूज मोशन रोकने में सहायता करता है। उपचार के लिए तीन से चार घंटों के लिए साबूदाना को पानी में भिगा दें। इसके बाद इस पानी को दिनभर में चार से पांच बार  पिएं।
दूध को कहें ना 
जब तक आप लूज मोशन से परेशान हैं, दूध या दूध से बने पदार्थों का सेवन न करें। आपकी आंत (intestine), दूध या दूध से बने पदार्थों को पचा नहीं पाएगी, नतीजा समस्या और भी बढ़ सकती है।
कच्चा पपीता 
कच्चा पपीता लूज मोशन से राहत देता है साथ ही पेट की मरोड़ और पेट दर्द से भी निजात दिलाता है। उपचार के लिए, पपीते को कद्दूकस करके तीन कप पानी में डालें। इस पानी को लगभग दस मिनट तक उबालें। यही पानी आपको दिन में तीन से चार बार पीना है। ऐसा करने से दस्त रूक जाएंगे।
सौंठ 
अदरक का पाउडर या सौंठ पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट दर्द से राहत देता है। उपचार के लिए, एक कप छाछ में आधी चम्मच सौंठ मिलाएं और दिन में कम से कम तीन से चार बार पिएं।
लौकी का रस 
लौकी का रस, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता इसलिए लूज मोशन से पीड़ित व्यक्ति को लौकी का रस देना फायदेमंद होता है।
उपचार के लिए एक ताजा लौकी को छीलकर, धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में डालकर पीस लें। इसके बाद इसे छानकर रस को किसी बर्तन में निकाल लें। लौकी के जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें काली मिर्च और काला नमक मिलाया जा सकता है।
स्टार्च युक्त खाना 
लूज मोशन से परेशान हैं तो स्टार्च युक्त खाना खाएं। यह खाना आसानी से पच जाता है और पेट में भारी नहीं लगता। स्टार्चयुक्त खाने में गीला सफेद चावल, उबले आलू और गाजर आदि खाई जा सकती है।
चाय पत्ती 
लूज मोशन से तुरंत राहत चाहते हैं तो चाय पत्ती को पीसकर, एक चम्मच चाय पत्ती को खाकर पानी पिएं। इससे लूज मोशन रूक जाएंगे। नवजात और छोटे बच्चों को चाय पत्ती को पानी में घोलकर वह पानी एक या दो चम्मच करके पिलाया जा सकता है। इससे भी दस्त रूक जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।