हीलिंग के लिए इन 8 तरीकों से करें नमक का उपयोग

जले पर नमक छिड़कने से दर्द होता है, यह कहावत ही है जबकि सच्‍चाई कुछ और ही है, वास्‍तविकता यह है कि नमक कई रोगों की दवा भी है, घावों को जल्‍द भरने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं, यहां विस्‍तार से जानें कि हीलिंग के लिए नमक का पानी किस तरह प्रयोग कर सकते हैं।
1

  • नमक के फायदे

                                  नमक स्वाद बढाने के अलावा सेहत और सौंदर्य के लिए भी बेमिसाल होता है। नमक की जितनी उपयोगिता खाना बनाने में होती है उतनी ही स्वास्थ्य लाभ और सुदंरता बढ़ाने में भी होती है। आपको जानकर हैरानी होगी जले पर नमक लगाना फायदेमंद होता है।

  • खराब गला

                               गला खराब होने पर नमक के गरारे से काफी मदद मिलती है। नमक का सांद्र घोल गले की परत पर चढ़ाई किए हुए कई रोगाणुओं के लिए काफी खतरनाक है। इसके प्रभाव से रोगाणु मर भी जाते हैं।कफ जमा हो तो यह गाढ़े कफ को पतला कर काफी मात्रा में ठोस पदार्थों को गले से बाहर निकालने में मदद करता है, इसलिए नमक के घोल से गरारे करने को कहा जाता है।

  • पाचन शक्ति

                             नींबू काटकर काला नमक लगाकर चाटने से बदहजमी और भोजन के प्रति अरुचि दूर होती है। अनानास के पके फल के बारीक टुकड़ों में सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है।हरड़ एवं गुड़ के 6 ग्राम चूर्ण को गर्म पानी से या हरड़ के चूर्ण में सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से पाचन शक्ति तेज होती है।

  • बॉडी स्क्रब

                           एक पात्र में 2 कप समुद्री नमक लें और उसमें जैतून का तेल,अंगूर के बीज का तेल, पचौली का तेल तथा पका हुआ दलिया मिलाएं। इन सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं और इस मिश्रण को एक हवा ना जाने वाले पात्र में रखें। इस पेस्ट का एक चम्मच लें और इसे अपने शरीर पर 1 से 2 मिनट तक स्क्रब करें। सादे पानी से धो लें और अच्छे से सुखा लें।आप अधिक आराम और सुकून के लिए इस स्क्रब को अपने पूरे शरीर पर प्रयोग कर सकते हैं।

  • डैंड्रफ

                          नमक डैंड्रफ दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह अतिरिक्त तेल और नमी का अवशोषण कर फंगल विकास और डैंड्रफ को रोकता है। डैंड्रफ के उपचार के लिए बालों को धोने से पहले समुद्री नमक को पीसकर अपने बालों में 10 से 15 मिनट के लिए लगा लें। फिर अपने बालों को नियमित रूप से इस्‍तेमाल करने वाले शैंपू और कंडीशनर के साथ धो लें।

  • पैरों की थकान

                              ज्यादा चलने से या ऊंचाई आदि पर चढ़ने से पैरों में थकान आ गई हो तो शाम को गर्म पानी में नमक डालकर थोड़ी देर तक पैरों को डुबाये रखने से पैरों की थकान दूर हो जाती है।

  • बच्चों की दस्त

                              1 लीटर साफ पानी, 8 छोटे चम्मच चीनी या 40 ग्राम नमक। पानी बिल्कुल साफ न हो तो उसे उबालकर ठंडा कर लें। फिर उसमें नमक और चीनी मिला दें। इसे घोलकर छोटे बच्चों को चम्मच से और बड़े बच्चों को गिलास से थोड़ी-थोड़ी देर बाद पिलाते रहने उल्टी और दस्त में लाभ मिलता है।

  • जल जाने पर

                               हाथ जल जाने पर नमक का पानी ठंडक पहुंचाता है। एक गिलास पानी में 100 ग्राम नमक डाल कर घोल बना लीजिए। इसे शीशी में भर कर रसोई में रख लीजिए। जल जाने पर तुरंत लगा सकते हैं।

  • बुखार

                            जिस साधारण नमक का इस्तेमाल हम अपने खाने में करते हैं, उसे लोहे के तवे पर डालकर धीमी आंच में उलट-पलट कर गर्म करें। गर्म करते रहने से इस सादे नमक का रंग कॉफी के जैसा काला भूरा हो जाएगा। जब सादे नमक का रंग ऐसा हो जाए, तो आग को बंद कर तवे को उतार लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह ठण्डा हो जाए, तो इसे अपनी सुविधा के अनुसार किसी कांच के बोतल या शीशी में भरकर रख लें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।