निखरी त्वचा के लिए घर पर ऐसे बनाएं ऐलोवेरा सोप


ऐलोवेरा त्वचा के लिए अमृत की तरह है। आजकल की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में अपने लिए समय निकालना काफी मुश्किल है। ऐसे में ऐलोवेरा के उपयोग से हम काफी कम समय में अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं। चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए ऐलोवेरा का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। आप चाहें तो घर पर भी ऐलोवेरा सोप बना सकती हैं। घर पर बनाने के कारण यह साबुन पूरी तरह से प्राकृतिक होगा। ऐलोवेरा सोप के इस्तेमाल से मुंहासे और त्वचा संबंधी परेशानियां जैसे कि सोरायसिस आदि दूर होते हैं। इसके अलावा यह रूखी, बेजान और दागदार त्वचा को ठीक कर उसे स्वस्थ और सुंदर बनाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको घर पर प्राकृतिक तरीके से ऐलोवेरा सोप बनाना बता रहे हैं।

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए ऐलोवेरा का इस्तेमाल पुराने समय से ही होता आया है। यह त्वचा को पोषण प्रदान कर उसे स्वस्थ बनाता है। इसे प्रकृति से प्राप्त एक वरदान भी माना जाता है। अपने औषधीय गुणों के कारण इसका प्रयोग कई तरह के ब्यूटी उत्पाद बनाने में होता है। इसके उपयोग से चेहरा सुंदर बनता है और त्वचा में ग्लो आता है। यह स्किन टिशूज़ को पुनर्जीवित कर उसे स्वस्थ व हाइड्रेट रखने में सहायता करता है। इसके अलावा यह चेहरे से डेड सेल्स को हटाने में भी उपयोगी है। इसका इस्तेमाल सुंदरता बढ़ाने में कई प्रकार से किया जाता है।

1 किलो ग्राम ऐलोवेरा सोप बनाने की सामग्री :


  • ऐलोवेरा पल्प 110 ग्राम
  • कास्टिक सोडा 110 ग्राम
  • जैतून का तेल(ऑलिव ऑयल) 750 मिली
  • पानी 250 मिली
  • आवश्यक तेल वैकल्पिक(लैवेंडर, गुलाब आदि)

ऐलोवेरा सोप बनाने की विधि :


  • ऐलोवेरा सोप बनाने के लिए आपको कास्टिक सोडा, ऑलिव ऑयल, पानी, ऐलोवेरा पल्प और साबुन को खास खूशबू देने के लिए आवश्यक तेल की जरूरत होती है।
  • ऐलोवेरा सोप बनाने के लिए किसी खुले व हवादार स्थान का चुनाव करें। इसके अलावा साबुन बनाते वक्त दस्‍ताने जरूर पहनें। दस्ताने ना
  • पहनने से आपके हाथों की त्वचा ड्राई होकर फट भी सकती है।
  • अब सबसे पहले पानी को उबाल लें। इसके बाद इस गर्म पानी को एक प्लास्टिक के कंटेनर में डाल दें।
  • अब इस प्लास्टिक के कंटेनर में कास्टिक सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को अब अच्छे से मिक्स कर लें और करीब एक घंटे तक ठंडा होने के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • जब तक यह मिश्रण ठंड़ा होता है, आप एक चाकू की सहायता से ऐलोवेरा को काटकर उसके अंदर से ऐलोवेरा पल्प निकाल लें।
  • ऐलोवेरा पल्प को अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • अब माइक्रोवेव में ऑलिव ऑयल को गर्म कर लें।
  • जब यह मिश्रण ठंडा होने लगे, तब इसमें धीरे-धीरे ऑलिव ऑयल डालें।
  • जब तक मिश्रण ठंडा ना हो, इसे एक ही दिशा में हिलाते रहे।
  • इस मिश्रण में अब ऐलोवेरा मिलाकर इसे अच्छी तरह हिलाएं। जब मिश्रण सेट हो जाए तब इसमें अपनी इच्छा के अनुसार आवश्‍यक तेल जैसे कि गुलाब, लैवेंडर आदि मिलाएं।
  • आखिर में जब यह मिश्रण एक जैसा हो जाए तब इसे किसी गहरे या बड़े सांचे में डाल दें। अगले दिन जब यह मिश्रण ठोस हो जाए, इसे चाकू से टुकड़ों में काट लें।
  • ऐलोवेरा सोप अब तैयार है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले 15 या 30 दिन का समय दें। ऐसा करने से यह ठीक तरह से ठोस हो जाएगा।

इस तरह आप घर पर प्राकृतिक तरीके से ऐलोवेरा सोप बना सकती हैं और एक निखरी और दमकती त्वचा पा सकती हैं। इसलिए अगली बार से ऐलोवेरा सोप घर पर ही बनाएं और एक स्वस्थ और सुंदर त्वचा पाएं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।