इस सस्ती सब्जी की हरी परतों से 1 महीने में घटाएँ वजन

ये सब्जी वाकई कमाल की है। इसे खाने से कई सेहतभरे फायदे मिलते हैं। इसकी हरी परतों में विटामिन भरपूर हैं। इसे खाकर आप अपना वजन घटा सकते हैं और कैंसर से भी खुद का बचाव कर सकते हैं। इतना ही ये सस्ती सब्जी कब्ज से छुटकारा दिलाती है और दिमाग को भी दुरुस्त रखती है। आइए जानते हैं कौनसी है ये सब्जी और क्या-क्या फायदे हैं इसमें छिपे

1- पत्ता गोभी खाने से वजन घटता है। मोटापा कंट्रोल होता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता हैं और आप अधिक कैलोरी का सेवन भी नहीं कर पाते। तो फिर है ना वजन घटाने का आसान और सस्ता तरीका।

2- दिमाग को तंदुरुस्त रखता है पत्ता गोभी। इसमें विटामिन के अधिक होता है। यह फिंगोलिपिड्स के उत्‍पादन को बढ़ाकर नर्व डैमेज से बचाने में मदद करता है। दिमाग ठीक से काम करे, इसके लिए रोज पत्ता गोभी का सेवन करें।

3- कैंसर से बचाव करना है तो पत्ता गोभी खाएं। कच्चा भी खा सकते हैं। पत्तागोभी में मौजूद सल्‍फोराफैन जैसे फायटोन्‍यूट्रिन्‍ट तत्‍व शरीर पर कैंसरकारी प्रभाव को कम कर कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। ग्लुकोसिनोलेट भी कैंसर को रोकता है।

4- कब्ज से परेशान हैं, तो पत्ता गोभी खाएं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का भी कार्य करता है।

5- दिल की बिमारियों से भी बचाता है पत्ता गोभी। पत्तागोभी में मौजूद फाइबर धमनी को साफ करने का कार्य करता है। विशेषज्ञ कहते है कि गोभी को पका कर खाने से कोलेस्‍ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।