वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को घर में इस स्थान पर रखने से होगा धन लाभ आयेगा पैसा


हमारे हिंदू शास्त्रों के अनुसार घर में काम आने वाली झाड़ू को मां लक्ष्मी के रूप में देखा जाता है। झाड़ू का गलत इस्तेमाल हमारे जीवन में दरिद्रता फैलाता है और सही तरीके से उसका प्रयोग हमारे जीवन में सुख समृद्धि लाता है। झाड़ू किसी व्यक्ति को करोड़पति भी बना सकता है और उसे कंगाल भी बना सकता है। हमारे बहुत से शास्त्रों में झाड़ू को टूटे-फूटे झाड़ू को या गंदे झाड़ू को या गलत तरीके से रखी झाड़ू को अलक्ष्मी के रूप में देखा जाता है।

हमारे हिंदू शास्त्रों के अनुसार घर में काम आने वाली झाड़ू को मां लक्ष्मी के रूप में देखा जाता है। झाड़ू का गलत इस्तेमाल हमारे जीवन में दरिद्रता फैलाता है और सही तरीके से उसका प्रयोग हमारे जीवन में सुख समृद्धि लाता है। झाड़ू किसी व्यक्ति को करोड़पति भी बना सकता है और उसे कंगाल भी बना सकता है। हमारे बहुत से शास्त्रों में झाड़ू को टूटे-फूटे झाड़ू को या गंदे झाड़ू को या गलत तरीके से रखी झाड़ू को अलक्ष्मी के रूप में देखा जाता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को कैसे, कब व किस प्रकार प्रयोग में लेने से किसी व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है या उसकी किस्मत बिगड़ सकती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू हमेशा कड़े वार को ही खरीदें अर्थात रविवार, मंगलवार, और शनिवार इन दिनो को झाड़ू खरीदना विशेषकर लाभदायक होता है। नई झाड़ू को हमेशा पहली बार शनिवार के दिन उपयोग में लावे ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।
  • दीपावली या बड़े त्योहारों के दिन नई झाड़ू खरीदना वह अपने घर में लेकर आना बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। नए घर में प्रवेश करते समय नई झाड़ू के साथ प्रवेश करना आपके नए घर में आपके लिए बहुत ही शुभ होता है।
  • पोछे वाले पानी में आधा चम्मच समुद्र नमक डालकर पोछा लगाने से घर की नकारात्मक उर्जा समाप्त होती है।
  • घर के दक्षिण पश्चिम कोण अर्थात नैत्रत्य कोण मैं हमेशा झाड़ू को रखना श्रेष्ठ माना जाता है ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपके घर में हमेशा विद्यमान रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को कभी भी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण पूजा स्थल होता है अर्थात पूजा वाली जगह पर कभी भी झाड़ू ना रखें ऐसा करने से लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
  • ठीक सूर्यास्त के समय कभी भी नहीं झाड़ू घर में नहीं लानी चाहिए। झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए यह अपशगुन माना जाता है।
  • घर में झाड़ू पोछा लगाने का उचित समय दिन के पहले चार पहर हैं, रात के चार पहर में झाड़ू लगाने से दरिद्रता आती है। आधुनिक जीवनशैली की वजह से यदि संभव ना हो तो रात में सफाई के बाद कचरा दिन के पहले चार पहर में ही बाहर थे। झाड़ू लगाते समय या रखी हुई झाड़ू को कभी भी पांव से स्पष्ट नहीं करना चाहिए इससे लक्ष्मी का अनादर होता है।
  • झाड़ू हमेशा छुपाकर रखे हैं अर्थात घर में आने वाले व्यक्ति को झाड़ू सामने से ही नहीं दिखनी चाहिए। किसी भी जानवर गाय या भैंस आदि को झाड़ू से कभी भी नहीं मारना चाहिए इससे मां लक्ष्मी का अनादर होता है।
  • पुरानी मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से लक्ष्मी माता रूठ जाती हैं। घर से यदि कोई व्यक्ति बाहर जा रहा हूं तो आपको उसके तुरंत जाने के पश्चात झाड़ू नहीं लगानी चाहिए हो सके तो कम से कम आधा घंटा पश्चात झाड़ू निकाले।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।