जापानियों के ये फॉर्मूले हैं बड़े असरदार, इन्हे अपनाने से आप भी कभी नहीं होंगे मोटे


आज के लोगों की सबसे बड़ी परेशानी है मोटापा और अनचाही चर्बी। जिसे देखों वह अपने मोटापे से परेशान है, इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कोई घंटों जिम में बिताता है तो कोई घर पर ही हज़ारों पैतरे आज़माता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि बिना किसी मेहनत और जद्दोज़हद के जापानी लोग इतने फिट कैसे होते हैं। अगर नहीं सोचा तो अब सोच लीजिए, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं जापानी लोगों के फिट होने का राज़। जिसे अपनाकर आप भी बिना किसी मेहनत के बिल्कुल फिट हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको करना क्या होगा –

कम तेल वाला खाना
आपने देखा होगा कि जापानी लोग अक्सर बॉइल्ड यानी की उबला हुआ खाना खाते हैं, जसमें फैट की मात्रा काफी कम रहती है। और वज़न कंट्रोल में रहता है।
थोड़ा- थोड़ा खाना
थोड़ा- थोड़ा और रुक- रुककर खाने से पेट का हाजमा और मेटाबोलिज़्म संतुलित रहता है। जिससे की शरीरमें फैट नहीं बढ़ता।

ग्रीन टी का सेवन
जापानी लोग अक्सर ग्रीन टी का सेवन करते हैं। जिससे की शरीर में मौजूद अनचाही चर्बी तेजी से बर्न होती है और मोटापा कम होता है।
धीरे- धीरे खाना
धीरे- धिरे खाना खाने से भोजन को ठीक से पचने का वक्त मिल जाता है, जिससे की शरीर में फैट नहीं जम पाता।

मीठा कम खाना
मीठे खाद्य पदार्थो में फैट की मात्रा सबसे अधिक होती है, जो कि आपके मोटापे को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।

भरपेट नाश्ता
व्यक्ति को हमेशा सुबह का नाश्ता हेवी लेना चाहिए जिससे की दिनभर शरीर में ऊर्जा और फूर्ती बनी रहे। इससे आप ओवर डाइटिंग से भी बचे रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।