क्या आप भी मुंहासों के दाग से परेशान हैं, तो बड़े काम के हो सकते हैं ये घरेलू टिप्स


कील-मुंहासों की समस्‍या आम है और इसके उपचार के बाद भी इसके दाग आपको परेशान कर सकते हैं। ये दाग भी आसानी से दूर नहीं होते हैं। अगर मुंहासों का उपचार ठीक से न करें तो निशान पड़ जाते हैं। मुंहासों के सामान्‍य निशान को हटाने के लिए आप घरेलू नुस्‍खों का प्रयोग कर सकते हैं। यहां ऐसे पॉवर पैक टिप्स दिए जा रहे हैं जो कि बड़े काम के हो सकते हैं और आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं।

बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा त्वचा के रोम छिद्र को खोलता है। सप्ताब में एक या दो बार एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर मुंहासों पर लगाए और पांच से दस मिनट तक सुखाने के बाद धो ले।

मुल्तानी मिट्टी:
मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग से चेहरे के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। इसके रोजाना उपयोग से चेहरे के कील-मुंहासे खत्म हो जाते हैं।

एलोवेरा:
एलोवेरा एक बहुत ही गुणकारी औषधि है और अगर आपको एक्ने से जल्दी छुटकारा पाना है तो एलोवेरा का बहुत जल्दी इस्तेमाल करना शुरू कर दे। यह एक नैचुरल मॉइश्चराइजर है। इसका जेल चेहरे के दाग पर लगाए और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। फिर 30 मिनट तक छोड़ दें। गुनगुने पानी से घो लें। चेहरा चमक उठेगा।

नीबू और शहद :
एक ताजा नींबू लें। नींबू को काटें और इसके सारे बीज निकाल दें तथा सिर्फ इसका गूदा रहने दें। अब इस नींबू का रस एक पात्र में निचोड़ लें। इस रस में एक रुई डुबोएं और अपने चेहरे के दाग वाले भाग पर लगाएं। इसमें शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं।

जैतून का तेल:
जैतून के तेल को चेहरे के प्रभावित हिस्से में लगाएं। सर्कुलर मोशन में मसाज करें और रातभर लगे रहने दें। यह आपकी स्किन को मॉइश्चराइज भी करेगी और स्किन ग्लो होगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।