महिलाओं के गुप्तांग में रहती है अक्सर खुजली, ये हैं प्राकृतिक उपचार…


गुप्तांगों में खुजली असुविधाजनक होती है। जब आपको पता चलता है कि आपको इस प्रकार की समस्या है तो सबसे पहले आपके दिमाग में ख्याल आता है कि इससे कैसे छुटकारा पाया जाए। काफी महिलाओं को अक्सर इस आम संक्रमण का सामना करना पड़ता है | यह संक्रमण है गुप्तांगों में खुजली। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह समस्या अधिक होती है। साफ़ सफाई बरतने के बाद भी कई महिलाओं को गुप्तांगों में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है।तो यदि आप गुप्तांगों की खुजली से छुटकारा पाने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए कई घरेलू उपचार उपलब्ध हैं जो प्रभावकारी तरीके से काम करते हैं और खुजली को तुरंत दूर करते हैं। न केवल खुजली, बल्कि कुछ महिलाओं को दर्द, सूजन और जलन की समस्या भी होती है। यह समस्या तब होती है जब वजाइना के आसपास अच्छे बैक्टीरिया की तुलना में खराब बैक्टीरिया की संख्या अधिक हो जाती है। हम आपको इस खुजली से छुटकारा पाने के कुछ प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं |

गुप्तांग में खुजली पैदा होने के कईं कारण हैं…

जिनमे से है पैड्स, महिलाओं के पिरियड्स के दौरान प्रयोग में लाये गये पैड्स में केमिकल्स होने के कारण भी वे खुजली का कारण बन जाते हैं। और पैड्स को ज्यादा तंग अथवा टाइट होना भी खुजली का कारण बन जाता है।

शारीरिक संबंध के बाद सफाई…
शारीरिक संबंध बनाने के बाद गुप्तांगो को अच्छे से साफ करना जरुरी होता हैं। ऐसा ना करना भी खुजली की परेशानी को जन्म देता है। शारीरिक संबंध बनाने के बाद अपने गुप्तांग को साफ पानी से धोयें। और खुजली होने पर ये घरेलू उपचार अपनायें…
बर्फ से सेंकना…
गुप्तांग की खुजली आपको काफी परेशान कर सकती है। ज्याद खुजली होने पर अपने गुप्तांग को सीधा बर्फ से सेंकें या फिर जितना हो सके ठंडा सेंकें आपको खुजली से तुरंत राहत मिलेगी।

लहसुन…
महिलाओं के गुप्तांग की बिमारीयों की लहसुन बहुत अच्छी दवाई है। लहसुन की कलियां सीधा चबाकर खाने से खुजली व अन्य गुप्तांग की बिमारीयों से निज़ात मिलती है। या लहसुन का पेस्ट बनाकर कपड़े में बांधकर अपने गुप्तांग के अंदर लगायें।

एप्पल सीडर विनेगर…
यदि गुप्तांग में खुजली का संक्रमण है तो एप्पल सीडर विनेगर के दो चम्मच गर्म गर्म पानी में मिलायें और इस मिश्रण से अपने गुप्तांग को धोयें ऐसा दो-तीन बार करने से आपकी परेशानी दूर हो जायेगी।

दही…
दही को बिना शक्कर रोज सेवन करने से आपके गुप्तांग से खुजली जैसी परेशानियां दूर ही रहेंगी। खुजली होने पर दही को सीधे खुजली वाले स्थान पर मलें परेशानी दूर हो जायेगी।

तुलसी की पत्तियां…
एलर्जी और खुजली का रामबाण इलाज कहा जाता तुलसी। गुप्तांग में खुजली होने पर तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में अच्छे से उबालें औऱ दिन में दो बार पियें। साथ ही तुलसी के पत्तों का रस खुजली वाले स्थान पर लगाने से खुजली दूर हो जाती है।

पानी में नमक मिलाना…
नहाते समय पानी में नमक मिला लें तो भी आपके गुप्तांग खुजली से दूर रहेंगे। ज्यादा खुजली होने पर 1 गिलास पानी में 2 चम्मच नमक डालकर धो लेने से तुरंत खुजली दूर हो जाती हैं।

सूखा रखें…
अपने गुप्तांग को हमेशा सूखा रखें। नहाने के बाद साफ और कोमल कपड़े से अच्छे से पौंछ लें, गीलापन होने पर भी तुरंत साफ करें इससे खुजली जैसी बिमारीयां दूर रहती हैं।

ढीले कपड़े पहनें…
अक्सर कपड़े की रगड़ से भी ये बिमारीयां होने लग जाती हैं। आप ढीले कपड़े पहने और समय-समय पर अपने अंतर्वस्त्र बदलती रहैं आपका गुप्तांग खुजली जैसी परेशानी से दूर रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।