इस मकर संक्रांति बनेंगे कई दुर्लभ योग, जाने किस राशि को होगा फायदा


इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति रविवार को मनाई जाएगी। सूर्य देव के महापर्व मकर संक्रांति पर दान-पुण्य और पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। इन दिन किए गए दान से सभी दुखों से मुक्ति मिल सकती है। वही इस बार मकर संक्रांति के दिन सर्वार्थ सिद्धि और परिजात योग भी बन रहा है जिसे ज्योतिष में शुभ माना जाता है। साथ में इस दिन प्रदोष होने से रवि प्रदोष का भी संयोग बनेगा। तो आइये जानतें है इस मकर संक्रांति 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर - 

मेष: मेष राशि वालों के लिए भूमि या वाहन का सपना साकार होगा। व्यवसाय में विस्तार और लाभ होगा।

वृषः नौकरी में उन्नति संभव है। विवाद से मुक्ति मिलेगी। साझेदारी में पूंजी निवेश।

मिथुनः स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। रोजगार प्राप्ति का हर्ष होगा। तीर्थ यात्रा का विचार।

कर्कः विरोधी पक्ष से सावधान। अटके कार्य की पूर्ति होगी। व्यावसायिक स्थिति सामान्य।

सिंहः किसी विवाद में समझौता हो सकता है। संपत्ति में वृद्धि होगी। धर्म में रुचि रहेगी।

कन्याः इच्छा की पूर्ति होगी। नौकरी में पदभार बढ़ सकता है। व्यवसाय में लाभ।

तुलाः मान-सम्‍मान बढ़ेगा। ऋण में कमी आएगी। स्वश्रम से आर्थिक उन्नति होगी।

वृश्चिकः कार्यक्षेत्र में मतभेदों से बचें। शिक्षा में रुचि रहेगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ।

धनुः नौकरी में वरिष्ठों से सचेत रहें। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। व्यावसायिक लाभ।

मकरः नौकरी में श्रम की अधिकता रहेगी। मानसिक द्वंद्व बना रहेगा। विदेश यात्रा संभव। सूर्य को जल चढ़ाएं।

कुंभः आलस्य पर नियंत्रण रखें। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में धन लाभ होगा।

मीनः आरोग्य सुख उत्तम रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में विस्तार। विरोधी पक्ष पर दबाव बना रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जो कि अत्यंत शुभ फलदायक साबित होते हैं।
शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। रविवार के दिन गेहूं और गुड़ गाय को खिलाने या किसी ब्राहमण को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही कुण्डली का सूर्य मजबूत होता है।

सूर्य देव का प्रिय पुष्प 
विष्णु पुराण के अनुसार रविवार के दिन सूर्य देव को आक का एक फूल श्रद्धा पूर्वक अर्पित करने से मनुष्य को 20 अशर्फियाँ मिलने जैसा फल मिलता है। इतना ही नहीं इस फूल को चढ़ाने से व्याक्ति करोड़पति भी बन जाता है। भगवान सूर्य खुश करने के लिए रात के समय कदम्ब और मुकुर के फूल अर्पित करना श्रेयस्कर माना जाता है।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए बेला का फूल ही एक ऐसा फूल है जिसे दिन या रात किसी वक्त चढ़ा सकते हैं। इसके अलावे कुछ फूल ऐसे भी हैं, जिसे सूर्य देव को कदापि नहीं चढ़ाना चाहिए। ये पुष्प हैं गुंजा, धतूरा, अपराजिता और तगर आदि। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।