घर में रखेंगे ऐसी मुर्ति, तो खुद चलकर आपके घर आएंगी महालक्ष्मी


बदलते वक्त के साथ अब तो महंगाई ने भी आसमान छुना शुरु कर दिया है। एक आम आदमी कल को जहां दस हज़ार रुपय में पूरे महीने भर का गुज़ारा कर लेता था तो आज वही उसके परिवार के लिए 30 हज़ार भी कम पड़ते हैं। ऐसे में व्यक्ति उन चीज़ों की और पैसों की पूर्ती करे तो कैसे? कई बार तो लाख कोशिशों व कड़ी मेहनत के बाद भी हमें वो फल नहीं मिल पाता जिसकी हमने कल्पना की होती है। ऐसे में व्यक्ति को समझ नहीं आता कि अब किया जाए भी तो क्या।

यदि आप भी कुछ ऐसी ही परेशानियां का सामना कर रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे उपाय जिन्हे करने मात्र से आपके घर संबंधी सभी परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं इसके लिए आपको करना क्या होगा-
श्रीगणेश
हम सभी के घरों में श्री गणेश की प्रतिमा लगी होती है, लेकिन यदि उस प्रतिमा में गणेश जी नृत्य कर रहे हैं तो उस मुरत या फिर तस्वीर को बेहद शुभ माना जाता है। यदि आपने अपने घऱ में गणेश जी की नृत्य करते हुए प्रतिमा लगा ली है तो समझ लीजिए मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेंशा बनी रहेगी। ध्यान रहे कि इस प्रतिमा को कुछ इस तरह लगाया जाए कि उनकी दृष्टि मेन गेट की ओर हो।
बांसुरी
ये तो हम सभी जानते हैं कि श्री कृष्ण को सबसे ज़्यादा प्रिय 2 चीज़ थी एक राधा और दूसरी उनकी बांसूरी। तो अगर आप अपने घर में बांसूरी रखते हैं तो ये न केवल आपकी गरीबी दूर करेंगे बल्कि साथ ही इससे घर के वास्तुदोष भी दूर हो जाएंगे।

शंख
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मां लक्ष्मी औ शंख दोनो की ही उत्पत्ती समुद्र से हुई है, ऐसे में कहां जाता है कि मां लक्ष्मी को शंख अतिप्रीय है। और यही वजह है कि पूजा पर या फिर पूजा वाले स्थान पर शंख रखना घर की सुख- शांति व समृद्धि के लिए अच्छा होता है।

एकाक्षी नारियल
जिस भी घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है कि या फिर रोज़ाना उसकी पूजा की जाती है, तो उस घर में गलत या फिर नकारात्मक शक्तियां नहीं पनपती। साथ ही मां लक्ष्मी भी उससे प्रसन्न होती हैं।

कुबेर की मुर्ति
एक तरफ जहां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है तो वहीं दूसरी ओर कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। ऐसे में घर में कुबेर की मुर्ति रखना आपके और आपके परिवार के लिए बेहद पायदेमंद साबित हो सकता है। हां, लेकिन ध्यान रहे कि इस मुर्ती को उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।