जानिए बच्चों के पेट के कीड़े मारने के अचूक इलाज


बच्चों के पेट कीड़े होना आम बात है लेकिन यदि समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो बच्चों में विकास रुक जाता है | इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार भी इसके लिए अभियान चला रही है और स्कूलों में कीड़े मारने की दवा मुफ्त में वितरित करवा रही हैं | यह वास्तव में एक ऐसी बीमारी है जो कि अन्दर ही अन्दर बच्चों को खा जाती है और पता ही नहीं चलता है, इसलिए इसके बारे में जानकारी और इलाज जरूरी है | इसलिए आइये आज जानते हैं कि पेट में होने क्या – क्या कारण है और इनसे बचने के क्या-क्या घरेलु उपाय हैं 

पेट में कीड़े होने का कारण 

गंदी मिट्टी में खेलने, मिट्टी खाने, फल व सब्जियों द्वारा बच्चों के पेट में कीड़े व कृमि पहुंच जाते हैं जो उनकी आंतों में वंश-वृद्धि करके जीवित रहते हैं। कई बार ज्यादा मीठे पदार्थों के सेवन से भी पेट में कीड़े हो जाते हैं। लेकिन इन कारणों पर नियंत्रण करना संभव नहीं होता हैं |

पेट में कीड़े होने का लक्षण 

कैसे जाने कि बच्चों के पेट में कीड़े है और वो बच्चों को नुकसान पंहुचा रहें है | चुनचुने (पिनवर्म), केचुए, राउंड वर्म, टेप वर्म व अन्य अनेक कीड़े बच्चों के पेट में होते हैं। जब ये काटते हैं तो बच्चे को गुदा में तेज खुजली होती है। शरीर पीला पड़ने लगता है, बेचैनी बढ़ जाती है, निढाल हो जाते हैं तथा स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।

पेट में कीड़े होने का उपचार 

1. नारियलः बच्चों को नारियल का पानी पिलाने तथा कच्चा नारियल खिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। इसी प्रकार नारियल का गूदा चबाकर खाने व इसके तीन घंटे बाद 200 ग्राम दूध में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पिलाएं इससे बच्चों के पेट के कीड़े मल के साथ बाहर निकल आते हैं।

2. अनारः अनार के रस का रोजाना प्रयोग करते रहने से बच्चों के पेट के कीड़े आसानी से नष्ट हो जाते हैं।

3. ईसबगोलः यदि पेचिश में कीड़े निकलते हों तो ईसबगोल का उपयोग सहायक सिद्ध होता है। ईसबगोल की भूसी के साथ भुनी हुई सौंफ का चूर्ण मिलाकर खिलाएं। इससे बच्चों का पेट साफ हो जाएगा व कीड़े भी निकल जाएंगे।

4. अरंड ककड़ीः अरंड ककड़ी का एक चम्मच दूध प्रातः पीने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। यह बच्चों के लिए उत्तम औषधि है।

5. नीबूः आधे नीबू को काटकर उसमें काला नमक और काली मिर्च डालकर गरम करके बच्चे को चुसाएं। इससे पेट के कीडे नष्ट हो जाते हैं।

6. शहतूतः शहतूत व खट्टे अनार के छिलकों को पानी में उबालकर पिलाने से कीड़ों का अंत हो जाता है |

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।