नए साल से इन आसान तरीकों से घर में होगी बरकत, बढ़ेंगी खुशियां


किसी परिवार की आमदनी जितनी है, जरूरी नहीं उस घर में बरकत भी उसी हिसाब से हो। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले आपका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार होता। लेकिन आप बौद्धिक रूप से तभी सक्षम होंगे जब मानसिक रूप से शांत हों। इन 6 आसान तरीकों से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और घर में बरकत भी आएगी...


हर रोज बस 5 मिनट
हर रोज सुबह स्नान के बाद पूजा घर में दीया जरूर जला लें। शुद्ध घी से दीया जलाकर गणपति की आरती करें। जिस घर में हर रोज यह काम होता है, वहां लक्ष्मी मां अवश्य रहती हैं।

पूजा घर में रखें शंख
मां लक्ष्मी की समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थीं इसलिए जल में पाए जानेवाली रत्न मां लक्ष्मी को अति प्रिय होते हैं। शंख भी समुद्र में ही मिलते हैं। इसलिए अपने पूजाघर में शंख जरूर रखें। शंख दक्षिणवर्ती होना चाहिए।

घर में रखें बांसुरी
बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। जिस घर में बांसुरी को पूरे सम्मान के साथ सजाया या पूजा घर में रखा जाता है। वहां सकारात्मक माहौल रहता है और सकारात्मक वातावरणवाले घर में ही देवी लक्ष्मी निवास करती हैं।


लक्ष्मी को प्रिय हैं कौड़ियां
लक्ष्मी माता को कौड़ी बहुत प्रिय हैं। शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा करते समय आप 11 कौड़ियों की भी पूजा करें। पूजन से पहले इन्हें गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें। गीली हल्दी लगाकर इन्हें पीला करें और फिर कुमकुम अक्षत लगाएं। इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। मां लक्ष्मी की कृपा होगी।

छिपाकर रखें झाड़ू
झाड़ू को हमेशा दूसरों की नजरों से बचाकर और साफ जगह पर रखना चाहिए। यह घर से गंदगी दूर करती है जिनसे नकारत्मक उर्जा का संचार होता है। इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। घर में झाड़ू ऐसे रखें कि हर आने-जानेवाले की नजर उस पर न पड़े। अगर आप किराए के घर में रहते हैं या नौकरी में स्थानंतरण होता रहता है तो घर बदलते समय अपना झाड़ू साथ लेकर जाना चाहिए। जाते समय झाड़ू से घर को साफ करके जाएं इससे आपके घर की लक्ष्मी साथ में आती हैं और आपकी सुख समृद्धि बनी रहती है, ऐसी मान्यताएं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।