आपके घर में मौजूद हैं ये चीज़ें जो चमका सकती है आपकी क़िस्मत


हर कोई ये चाहता है कि मां लक्ष्मी उस पर प्रसन्न हो जाएं, लक्ष्मी गणेश की पूजा का महत्व हर किसी को पता है। पूजा किस तरह से करनी चाहिए, क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, किन चीजों से आपकी किस्मत बदल सकती है, इन सबके बारे में हम आपको बताएंगे, फिलहाल हम आपको बता रहे हैं उन चीजों के बारे में जो आपकी किस्मत को चमका सकती हैं। इनको पूजा घर में स्थान दें और फिर देखिए कि कैसे आपकी जिंदगी में बदलाव आता है। हम आपको ऐसी वस्तुओं के बारे में बताएंगे जिनको घर पर रखने से आपकी किस्मत बदल जाएगी।

कुबेर भगवान की प्रतिमा
कुबेर भगवान को धन का देवता माना जाता है, कुबेर यक्ष और गंधर्वों के स्वामी हैं। कहा जाता है कि पूरे संसार के धन की रक्षा कुबेर ही करते हैं। इनकी प्रतिमा घर में उत्तर दिशा की तरफ रखें। इस बात का खास ख्याल रखें कि जहां प्रतिमा रखी वहां की साफ-सफाई रोज की जाए। कुबेर भगवान आपके घर में धन की कमी कभी नहीं होने देंगे।
दक्षिणावर्ती शंख
ज्योतिष में दक्षिणावर्ती शंख का खास महत्व है। इसे घर के पूजा के स्थान या फिर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं। साधक को किसी चीज की कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ये बहुत ही खास उपाय है। 
लक्ष्मी माता की चरण पादुकाएं
मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं जो चांदी से बनी हों उनको वहां पर रखें जहां धन रखते हैं। ध्यान रखें कि इसकी दिशा धन स्थान की ओर जाती हुई रहे। इसका मतलब है कि लक्ष्मी सदैव आपके धन स्थान में ही निवास करे। ये बहुत ही खास और अचूक उपाय है। चांदी की चरण पादुकाएं काफी महत्व रखती हैं।
श्रीयंत्र
श्रीयंत्र का महत्व तो आप जानते ही होंगे, घर में समृद्धि के लिए इस यंत्र को रखा जाता है। शास्त्रों में भी श्रीयंत्र की विशेष महिमा बताई गई है। इसे यंत्रराज कहा जाता है। इस यंत्र को धन वृद्धि, धन प्राप्ति, फंसा हुआ धन पाने के लिए, लोन हासिल करने में सहायक होता है। इसकी स्थापना घर के पूजन कक्ष में करनी चाहिए। इस यंत्र की पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है।
मोती शंख
आपने शायद इसके बारे में नहीं सुना होगा, इसका कारण ये है कि मोती शंख बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का शंख माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक ये शंख बहुत ही चमत्कारी होता है। ये दिखने में बहुत ही सुंदर होता है। इसे घर में रखने से धन-संपत्ति बढ़ती है और परिवार वालों के बीच सामंजस्य बना रहता है। इसे अपनी तिजोरी में रखें। मोती शंख हालांकि मुश्किल से मिलता है,
पारद लक्ष्मी प्रतिमा
ये भी एक अचूक उपाय है घर में समृद्धि लाने का, तंत्र शास्त्र में पारद से निर्मित देव प्रतिमाओं का खास महत्व माना गया है। घर में पारद से बनी लक्ष्मी प्रतिमा रखने से बहुत फायदा होता है। इस प्रतिमा को पूजा घर में रखें। उसके बाद शुद्ध मन से इनकी पूजा करें। पारद लक्ष्मी प्रतिमा की पूजा करने से बुरी नजर नहीं लगती है। घर से नेगेटिव शक्तियां चली जाती हैं।

कौड़ी
कौड़ी के बारे में आप को पता ही होगा, ये समुद्र से निकलती हैं, दिखने में ये बेहद साधारण होती हैं, परंतु इसका प्रभाव बहुत ज्यादा होता है। बता दें कि लक्ष्मी जी समुद्र से ही उत्पन्न हुई हैं और कौडिय़ां भी समुद्र से निकलती हैं। माना जाता है कि कौड़ियों में धन को अपनी तरफ आकर्षित करने की ताकत होती है। इसे तिजोरी में रखना काफी फायदेमंद होता है।

कमल के गट्टे
ये तो आप को पता ही होगा कि मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं। इसलिए कमल गट्टे का काफी महत्व माना जाता है। कमल गट्टा कमल से निकलने वाला बीज है। इस बीज को काफी चमत्कारी माना जाता है। इसे घर के पूजन स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आपकी किस्मत बदलने में सक्षम हैं कमल गट्टे

छोटे नारियल
ये नारियल आम नारियल ये नारियल आकार में छोटे होते हैं। तंत्र-मंत्र में इसका खास महत्व है। इसे श्रीफल भी कहते हैं मां लक्ष्मी का फल माना जाता है। इसकी विधि-विधान से पूजा कर के लाल कपड़े में बांधकर ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर इस पर न पड़े। इस उपाय से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं। तो ये कुछ वस्तुएं हैं जिनको घर में रखिए, मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।