पैरों का शेप बताता है आपके बारे में बहुत कुछ, पहचानिए अपनी छुपी हुई क्षमता को


शरीर के बाहरी बनावट से भी व्यक्ति के आन्तरिक स्वभाव और लक्षणों का पता चल जाता है ज्योतिष के अंतर्गत शरीर के अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य मालूम किया जा सकता है, और इनसे भविष्य की जानकारी भी प्राप्त कि जा सकती  है। किसी भी व्यक्ति के पैरों का शेप देखकर भी आसानी से बताया जा सकता है कि स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है।

असल में हर व्यक्ति के पैरों का शेप अलग होता है। आप इन शेप्स में से अपने पैर का शेप मैच करके स्वभाव से जुड़ी खास बातें जान सकते हैं। इसी प्रकार आप दूसरों के पैरों का शेप देखकर उनके विषय में भी काफी कुछ जान सकते हैं। हम आपको पैरों के शेप्स के बारे में बता रहे हैं।

1. पैरों में अंगूठे से घटते क्रम में उंगलियां हों
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे से घटते क्रम में उंगलियां होती हैं, वे लोग हमेशा दूसरों पर हावी होने का प्रयास करते हैं, तथा ऐसे पैर का शेप व्यक्ति को अधिकार जताने वाला बनाता है। इस प्रकार के पैर वाले लोग यही चाहते हैं कि हर जगह उन्हें पूरा मान-सम्मान मिले और सभी उनकी बात पलना करें। यदि घर-परिवार या समाज में कोई व्यक्ति इनकी इच्छा के अनुसार नहीं चलता है तो इन्हें गुस्सा आता है।

2. पैर में अंगूठा और उसके पास की दो उंगलियां बराबर हों
अगर किसी व्यक्ति के पैर में अंगूठा और उसके पास की दो उंगलियां बराबर हों और शेष उंगलियां छोटी हों तो व्यक्ति कठिन परिश्रम करने वाला होता है। ऐसे लोग अपने श्रम के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। श्रम के बल पर ही इन्हें मान-सम्मान भी प्राप्त होता है। साथ ही इस प्रकार के पैर का शेप होने पर व्यक्ति घर-परिवार में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छी तरह से करता है। इन्हें श्रम के बल पर ही कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।

3. अंगूठे के पास वाली उंगली अधिक बड़ी हो
जिनके पैरों में अंगूठे के पास वाली उंगली अधिक बड़ी होती हैं और शेष उंगलियां छोटी होती हैं, वे लोग किसी भी काम को यूनिक तरीके से करना पसंद करते हैं। कार्यों के संबंध में इनकी प्लानिंग बहुत अलग और श्रेष्ठ होती है। साथ ही ये लोग हमेशा ऊर्जावान रहते हैं र किसी भी कार्य को जोश और ऊर्जा के साथ करते हैं।

4. पैर में अंगूठा लंबा और शेष उंगलियां छोटी हों
जिस व्यक्ति के पैर में अंगूठा लंबा और शेष उंगलियां छोटी हों और उंगलियों की लंबाई बराबर हो तो व्यक्ति कूल माइंड होता है। इन्हें किसी भी काम को ठंडे दिमाग से करना पसंद होता है। ये लोग कभी भी एकदम आवेश में नहीं आते हैं।शान्तचित होने के कारण किसी काम को बेहतर तरीके से सम्पादित करते हैं पर साथ ही शांति प्रिय होने के कारण ये लोग कभी-कभी आलसी भी हो जाते हैं और इसी आदत की वजह से कार्यों में देरी भी का देते है ।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।