अनानास से वज़न घटाऐं, सुंदरता बढ़ाएं


गर्मियों की चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान रहता है और इसी के साथ आपको कमजोरी और चक्कर भी आते है। धूप शरीर का ग्लूकोज छिन लेता है। ऐसे में अपने शरीर में पानी की मात्रा का सही बनाए रखने के लिए आपको इस मौसम में किसी फल का जूस जरुर पीना चाहिए। अगर बात अनानास की करें, तो आपको अनानास का जूस पीना चाहिए इसके ऐसे कई फायदे है जो हमारे शरीर का चुस्त और सेहतमंद बनाते है

1- अनानास फल आपके शरीर के वजन को कम करने में भी कारगर है। इसका रोजाना सेवन करने से आप सुंदर और स्वस्थ शरीर पा सकती है।
2- इस फल में अधिक मात्रा में मैग्निशियम पाया जाता है जिसके चलते आपके शरीर की हड्डियों और टिशूज को ताकत मिलती है। आपको बता दें कि एक कप अनानास के रस में 73 प्रतिशत मैग्निशियम मौजूद होता है। जो किसी और फल के मुकाबले ये कहीं ज्यादा है।
3- अनानास सिर्फ शरीर की बीमारियों को ही दूर नहीं करता बल्कि ये आपके मसूड़ो और दातों को भी स्वस्थ रखने में कारगर साबित होता है। इससे आपके दांत मजबूत बनते है और गाठिया जैसे रोग में भी फायदेमंद होते है। इसके अलावा अनानास सूजन कम करने के लिए भी लाभदायक साबित होता है।
4- अनानास का जूस मैक्यूलर डीजेनेरश को रोकने की क्षमता रखता है। मैक्यूलर डीजेनेरश की बीमारी में 60 या 60 से ज्यादा उम्र के लोंगो में आंखों से देखने की क्षमता खत्म हो जाती है। इसमें हल्के हल्के आंखों के रेटीना के सेंट्रल विजन खत्म हो जाता है।
5- अनानास में विटामिन सी मौजूद होता है जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके अलावा भी आपको कई बीमारियों से बचाकर रखता है। ये आपके शरीर के रोगों को रोकने की क्षमता में सुधार लाता है।
6- अगर आप हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी से पीड़ित है तो आप अपनी डाइट में अनानास को जरुर शामिल करें। क्योंकि इसमें पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है लेकिन सोडियम बहुत कम मात्रा में होता है।
7- आपके नाखून विटामिन की कमी के कारण कमजोर और सूख जाते है। दरअसल, विटामिन बी की कमी आपके नाखूनों में दरारें डाल देती है जिसकी वजह से नाखून बेजान होकर टूट जाते है। अनानास का सेवन करने से नाखून स्वस्थ और खूबसूरत रहते हैं।
8- गर्मी हो या सर्दी कुछ लोगों के होंठ सूखते है और उस पर परतें पड़ने लगती है तो आप अनानास को खाएं या इसका जूस पिएं। ये आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है और आपके चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को दूर करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।