लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खिलखिलाती मुस्कान बहुत जरूरी होती है। और खिलखिलाती मुस्कान के लिए मोतियों जैसे सफेद दांतों की जरूरत पड़ती है। लेकिन अधिकतर लोग दांतो में पीलापन या कालापन होने के कारण किसी के सामने खुल कर ना तो बात कर पाते हैं और ना ही हंस पाते हैं। अगर दांतों के पीलापन होने पर भी व्यक्ति खुलकर हंसता है तो कोई ना कोई जरूर टोक देता है। जिसके चलते व्यक्ति की पर्सनेलिटी तो खराब होती ही है साथ ही उस व्यक्ति को भारी शर्म भी महसूस होती है। अगर आप भी अपनी रोममर्रा की जिंदगी में दांतों को लेकर इस तरह की शर्मिंदगी का सामना कर रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दांतों का पीलापन दूर करने के लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसके प्रयोग से आप सिर्फ 2 मिनट में सफेद और चमकदार दांत पा लेंगे।
सरसों के तेल से दांत चमकाने के लिए आपको लगभग 2 चम्म्च सरसों का तेल, 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच बेकिंग पाउडर की जरूरत होती है। सरसों का तेल और नमक का मिश्रण दांतों का पीलापन और दांतों से संबंधित हर समस्या को दूर करने के लिए वरदान है। इसे उपयोग में लाने के लिए 1 चम्मच सरसों के तेल में आधा चम्मच नमक मिलाकर लगभग 10 मिनट तक हल्के हाथों से दांतों की मालिश करें।
इस नुस्खे का असर आपको अपने पीले दांतों पर तुरंत दिख जाएगा। इसके अलावा आप सरसों के तेल में बेकिंग सोडा मिलाकर भी अपने दांतों को साफ कर सकत हैं। अगर आपको दांतों में दर्द और पीलापन दोनों परेशानियां है तो आप रोजाना सुबह सरसों के तेल में नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने ब्रश में रखकर दातुन करें। इससे आपकी दांतों से संबंधित सभी बीमारियां तो दूर होंगी ही साथ ही आपके दांत स्वस्थ, मजबूत और चमकदार भी होंगे।