इस चीज को खाने से कभी छू भी नहीं पाएगा बुढ़ापा, हमेशा दिखेंगे जवान


हर इंसान की चाहत होती है की वो जवान दिखे खूबसूरत दिखे, जिसके लिए वो हमेशा नए नए तरीके आजमाता रहता है।  दोस्तों क्या आपने कभी शकरकंद का नाम सुना है। सुना तो होगा हीं, हमारे देश में लगभग हर जगह मिलता है ये शकरकंद। जैसा इसका नाम है वैसा ही इसका स्वाद है साथ ही स्वास्थ वर्धक भी होता है। देखा जाए तो सर्दियों के मौसम में इसका फायदा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार शकरकंद कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव करने में भी काफी मददगार साबित होता है। इसके अलावा और भी कई बीमारियों के लिए बेहद ही अचूक व कारगर दवाई का काम करता है। तो आइए हम आपको बता रहे हैं शकरकंद खाने के फायदे जो आपको स्वस्थ और लंबे समय तक जवान बनाए रखने में बेहद उपयोगी है।

कहा जाता है की शकरकंद के लगातार सेवन से आंखों की रौशनी कम नहीं होती और अगर रोशनी पहले से ही कम हो तो आंखों की रौशनी बढ़ जाती है। यहां तक कि चश्मा तक उतर जाता है। शकरकंद को गुणों का खान के रूप में भी जाना जाता है ऐसा कहते है की इसके लगातार सेवन से त्वचा में झुर्रियां नहीं आती, त्वचा साफ-सुथरी और लंबे समय तक जवान बनी रहती है। यह भी बताया जाता है की शकरकंद में बीटा कैरोटीन की मात्रा भी पाई जाती है जो एक बहुत ही अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट होता है। ये हमारी त्वचा को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में मदद करता है।

लाल शकरकंद में एंटी-कार्सिनोजेनिक प्रॉपर्टी होती है। इसे सर्दियों में खाने से कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। शकरकंद में ग्लाइकेमिक इंडेस्ट भी काफी कम पाया जाता है। जिस कारण यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक होता है और इसे खाने से भूख कम लगती है और लगातार सेवन से वजन कम करने में काफी मददगार साबित होता है।

शकरकंद को विटामिन बी6 का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है, शकरकंद में पोटेशियम भी काफी मात्रा में पाई जाती है जो दिल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। कहा जाता है की इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। शकरकंद में फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है जो डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को दुरुस्त बनाए रखता है और खाना सही ढंग से पचने में आसानी होती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।