अंडरआर्म्स के कालापन को ख़त्म करने के लिए करे बस ये छोटा उपाय..


अक्सर देखा गया है कि महिलाएं अपने फेस को खूबसूरत बनने के लिए तरह तरह के कारनामे करती रहतीं हैं| लेकिन उनकी बॉडी में मौजूद काली बगले उनके मूड को ख़राब रखती हैं| एक ये ही ऐसी परेशांनी है जिससे हर एक फैशन की दीवानी महिला झूझ रही है| वैसे ये कोई बड़ी परेशानी वाली बात नहीं है, लेकिन ज्यादातर महिलाओं को गर्मियों के इन दिनों में स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद होता है, लेकिन बगलों के कालेपन की वजह से यह अपना शौक़ मार देती हैं| महिलाएं काली बगलों की वजह से अपने हाथ खुलकर नहीं खोल पाती|

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब ज्यादा शेव करने और कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल होने पर डेड सेल्स के कारण बगलों में कालापन आ जाता है| और साथ ही देख गया है कि अधिकतर बगलों का कालापन अच्छे से साफ सफाई न होने की वजह से होता है| लेकिन अब परेशान बिकुल न हो हम आपके लिए कुछ नुस्खे लाये हैं जिनके उपयोग से आपके अंडरआर्म्स का सभी तरह का कालापन दूर हो जायेगा| जानिए इस बेहद चमत्कारी नुस्खे के बारे में…

नुस्खे तैयार करने के लिए आपको लेना है :


  • 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर,
  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा,
  • 1 बड़ा चम्मच शहद,
  • 1 निम्बू का रस,
इन सभी चीजो को एकत्रित कर ले| सबसे पहले एक कटोरी में हल्दी पाउडर,बेकिंग सोडा,शहद ओर निम्बू का रस डालकर बढ़िया से मिलाकर पेस्ट तैयार करें| इस पेस्ट को अंडरआर्म पर अच्छी तरह लगाएं और फिर 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे| उसके बाद साफ पानी से धो ले और धोने के बाद नारियल तेल से मसाज करें| इस तरह इस नुस्खे को इस्तेमाल करने पर आपको अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा मिल जाएगा|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।