खाना खाने के तुरंत बाद ना करें ये काम, शेयर करें


सेहतमंद रहने के लिए केवल पौष्टिक खाना ही जरूरी नहीं होता है बल्कि सही समय पर भोजन करना और उसका  सही तरह से पाचन भी जरुरी होता है। खाना खाने के तुरंत बाद नींद आना स्वाभाविक होता है, लेकिन ऐसी बहुत सी आदते है जिनको तुरंत खाना खाने के बाद दोहराने से हमारी सेहत को बहुत से नुकसान हो सकते है।

कई बार तो हम यह जान भी नहीं पाते की हमने ऐसा क्या गलत काम किया जो खाना खाने के बाद नहीं करना चाहिए था। अतः सबसे पहले हमको जागरूक होकर यह बाते जान लेनी चाहिए की कौन से काम खाना खाने के तुरंत बाद करने से हमको हानि हो सकती है।

आज हम आपको वो बातें बतायेंगे जो तुरंत खाना खाने के बाद करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है:

  • बहुत से लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते है। जो की बिलकुल ठीक नहीं है क्योकि खाने को पचाने में कुछ समय लगता है। अतः कोशिश करे की खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर ना जाएं क्योंकि ऐसा करने से गैस और आंतों में संक्रमण की शिकायत भी हो सकती है।
  • भोजन करने के तुरंत बाद अधिकतर लोग यह सोचकर टहलने निकल जाते हैं कि उनका भोजन पच जायेगा, परन्तु ऐसा नहीं है क्योकि कम से कम 20 से 30 मिनट भोजन में उपस्थित लाभकारी पोषक तत्वों को शरीर द्वारा इनटेक करने में लग जाता है अतः भोजन के बाद टहलना तो उपयुक्त है लेकिन खाने के कम से कम आधे घंटे बाद।
  • भोजन के तुरंत बाद स्मोक करना दस गुना खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही स्मोकिंग से कैंसर का खतरा भी काफी हद तक बढ़ता है।
  • नहाते समय हमारे हाथ और पैर सक्रिय अवस्था में रहते है, जिससे शरीर में रक्त का संचार बहुत अधिक हो जाता है। लेकिन पेट के चारों तरफ रक्त का संचार कम हो जाता है। इन अंगों में रक्त का प्रवाह बढ़ने से रुधिर प्रवाह पर असर पड़ता है और पाचन क्रिया प्रभावित होती है। नियमित रूप से भोजन के बाद नहाने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। जिसकी वजह से भोजन सही से नहीं पच पाता है और अपच की परेशानी हो सकती है।
  • चाय में पॉलिफिनॉल्स और टेनिंस जैसे केमिकल उपस्थित होते है, जो भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को नस्ट कर देते है। अतः भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी न पिए।
  • खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद फलो के सेवन से फल सही प्रकार से आंतों तक नहीं पहुंच पाते है। अतः उनसे मिलने वाला पोषण पूरी तरह हमको नहीं मिल पाता है अतः खाने के कम से कम एक घंटे बाद या फिर खाना खाने के कुछ घंटे पहले ही फल खाना लाभकारी होता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।