वैक्सिंग को कहिए ना, इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आसानी से हटाए जा सकते हैं अंडरआर्म्स हेयर


जब भी कभी स्लीवलेस पहनने की सोचो तो पहला ख्याल मन में यही आता है कि कहीं अंडरआर्म्स की वजह से शर्मिंदगी न महसूस हो। अंडरआर्म्स के हेयर यूं तो किसी को पसंद नहीं होते, स्लीवलेस ड्रेसेज़ में अंडरआर्म्स का दिखना काफी एम्बेरेसिंग हो सकता है। इन हेयर को हटाने के लिए बाज़ार से हेयर रिमूवर क्रीम खरीदना या फिर ब्यूटी पार्लर में जाकर नियमित रूप से हेयर वैक्सिंग करवाना काफी महंगा होता है। साथ ही साथ ये स्किन के लिए भी अच्छा नहीं होता है। रेगुलरली ऐसा करने से अंडरआर्म की स्किन भी काली हो सकती है।

यहाँ हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप आसानी से अंडरआर्म्स के बाल हटा सकती हैं। आइए जानते हैं-

हल्दी और दूध का मिश्रण
थोड़ी सी हल्दी में दूध मिलाएं और इस मिश्रण को आर्मपिट में लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। धीरे-धीरे बाल अपने आप कम हो जाएंगे।

वैक्स करें लेकिन शुगर से
अंडरआर्म्स से बाल हटाने के लिए आप नैचुरल वैक्सिंग का सहारा भी ले सकती हैं। शक्कर को पिघलाकर इसमें नींबू और शहद मिलाएं, इस मिक्चर को अंडरआर्म्स पर लगाएं और फिर वैक्स की तरह ही साफ कर लें।

अंडे और मक्के के आटे का करें इस्तेमाल
अंडे के सफेद हिस्से में एक से दो चम्मच मक्के का आटा मिलाएं और इस मिश्रण को आर्मपिट पर लगाएं। सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें, बाल हटने लगेंगे।

नींबू और चीनी का रस
दो चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शुगर सिरप मिलाएं। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के बालों पर लगाएं। बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

प्याज की झिल्ली और तुलसी का पेस्ट
प्याज की पारदर्शी झिल्ली में ताज़ा तुलसी के पत्तों का रस मिला लें। इस पेस्ट को लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें, इससे भी अंडरआर्म्स के बाल हटने लगेंगे लेकिन ये थोड़ा धीमा प्रोसेस है।

पुदीने की चाय पिएं
जो महिलाएं पुदीने की चाय पीती हैं, उनके शरीर और चेहरे पर अनचाहे बालों की ग्रोथ अपने आप ही कम होने लगती है। इसलिए अपनी डाइट में पुदीने की चाय को ज़रूर शामिल करें।

नमक वाले पानी से करें मसाज
पानी में नमक मिलाकर गीले कपड़े या फिर कॉटन की मदद से आर्मपिट पर मसाज करें। बालों की ग्रोथ कम होने लगेगी।

तो अब पार्लर वाली वैक्सिंग को कहे ना
अब अंडरआर्म्स से बाल हटाने के लिए इन घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करें और पार्लर वाली वैक्सिंग से छुटकारा पाएं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।