अनार के दाने खाने से हाे जाता है इन सारे राेगाें का इलाज


अनार के दाने के जितने ज्यादा फायदे होते हैं, उतने ही गुणकारी इसके छिलके भी होते हैं। अनार के छिलके को सुखा कर उसका पाउडर बना लें और एक शीशी में भर कर रख लें। या फिर उसे पीस कर उसके रस का प्रयोग कीजिए। कई चीजों में यह फायदेमंद होगा। इसके फायदों के बारे में एक नजर...


हृदय रोग से बचाए
इसके छिलके में ढेर सारा ऐंटिऑक्सिडेंट होता है जो कि हृदय की बीमारी से बचाता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। 1 चम्मच अनार के छिलके का पाउडर लेकर गरम पानी में मिलाएं और रोजाना दो चम्मच पिएं। इसके साथ अपने आहार में सुधार करें और रोजाना व्यायाम भी करें।


मजबूत हड्डियां
हड्डियां कमजोर हों तो लाभकारी हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच अनार के छिलके का पाउडर मिला लें। इसे सोने से पहले पिएं।


गले का दर्द
अगर गले में टॉन्सिल या दर्द है तो अनार के छिलके के पाउडर को थोड़े से पानी में उबाल लें। फिर इस काढ़े को छान कर ठंडा कर गरारा करें। ऐसा दिन में कई बार करें, आपको फायदा होगा।


यह कहते हैं एक्सपर्टस
अनार के छिलके में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में मददगार होते हैं।
  • प्रतिदिन अनार के जूस से शरीर में रक्त का संचालन अच्छी तरह से होता है।
  • अनार खाने से ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ो के कैंसर की संभावना कम रहती है।
  • अनार के सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  • अनार रक्त में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।
  • अनार के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर की भी संभावना कम हो जाती है।
गर्मियों में सही खान-पान के लिए अनार को भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याओं में तो आराम मिलता ही है, साथ ही इसके नियमित सेवन से धमनियां भी ठीक रहती हैं। अनार के सेवन से त्वचा में निखार आता है इसलिए स्वस्थ त्वचा के लिए भी आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।