भुने चना और गुड़ खाने के बेमिसाल फायदे.


उचित और पौष्टिक खानपान के अभाव के कारण जहां एक और रोगियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी ओर युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में हर एक युवा पुरुष को भूने चने और गुड़ खाना चाहिए जिससे शरीर का सर्वांगीण विकास हो सके। भूने चने और गुड़ खाने से मर्दों को ये 6 बेहतरीन फायदे मिलते हैं- 
1. बुद्धि का विकास- भूने चने और गुड़ को खाने से बुद्धि का विकास होता है। इसमें विद्यमान बी 6 विटामिन के कारण याददाश्त बढती है। 

2. दांत के रोग - भूने चने और गुड़ खाने से दांत मजबूत होते हैं। दांत के सारे दर्द मिट जाते हैं। इसमें विद्यमान फॉस्फोरस के कारण दांत जल्दी नहीं टूटते। 

3. हड्डी के रोग- भूने चने और गुड़ खाने से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। 

4. हृदय के रोग- गुड़ और चने में पोटेशियम होता है जो हृदय से संबंधित रोगों से बचाता है। इसके खाने से हार्ट अटैक होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
5. पेट के विकार- भूने चने और गुड़ खाने से पेट से संबंधित समस्त विकार दूर हो जाते हैं। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो अपच, कब्ज, अॅसिडीटी जैसी समस्याओं से दूर रखता है। 

6. सुडौल शरीर- इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदत करता है। इसे खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढता है जो मोटापे से बचाता है। इसमें विद्यमान जिंक त्वचा को निखारने में मदत करता है। अतः इसे खाने से मर्दों का शरीर सर्वांगसुंदर बनता है। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।