गर्भावस्था में होने वाली उल्टी का रामबाण इलाज है ये आसान नुस्खे


इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर मार्निग सिकनेस यानि उल्टी की समस्या से निजात पा सकते है आपने अक्सर देखा होगा गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी के दौरान कई बार उल्टी की परेशानी होती है। लगभग हर महिला को इस समस्या से गुजरना पड़ता है। कई बार महिलाओं में यह परेशानी इतनी अधिक हो जाती है, उन्हें कमजोरी महसूस होने लगती है और इसका कुछ असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है। यदि आप भी मार्निग सिकनेस यानि उल्टी की समस्या से परेशान है तो इसे अवोइड न करें बल्कि इसे किसी महिला डॉक्टर से सलाह लेकर इसका इलाज करें। लेकिन यदि आप इसके लिए डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहती है तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी इस बीमारी से निजात पा सकते है।

1. नींबू का जूस
नींबू का जूस मार्निग सिकनेस की समस्या को दूर करने में काफी मददगार है। पानी के साथ नींबू का रस और पुदीने का मिश्रण लेने से मार्निंग सिकनेस का इलाज किया जा सकता है।

2. अदरक की चाय
वैसे तो गर्भावस्था अदकर की चाय पीना सही नहीं है लकिन यदि आपकी मिचली खत्म नहीं आ रही है और बार-बार में उल्टी आ रही है तो थोड़ी सी अदरक की चाय पी लें। इससे आपक आराम मिलेगा। प्रतिदिन सुबह अदरक की चाय लेने से मार्निग सिकनेस समस्या में रिलीफ मिलता है।

3. एपल सिडर विनेगर
एपल सिडर विनेगर से मार्निग सिकनेस के इलाज में कारगर साबित हो सकता है। एपल सिडर विनेगर को शहद के साथ लेने पर मार्निग सिकनेस की बीमारी में फायदा मिलता है।

4. पौष्टिक आहार
स्वस्थ आहार से मार्निग सिकनेस को कंट्रोल किया जा सकता है। थोड़ी थोड़ी देर पर खाना खाने से भी मार्निग सिकनेस का इलाज संभव है। लेकिन ये ध्यान रखें हर बार में आपको थोड़ा-थोड़ा ही खाना है। भूलकर भरपेट खाना न खाएं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।