दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वर्ना.


दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन दूध को कुछ भी चीज के साथ खाना आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिसे भूलकर भी दूध के साथ नहीं खाना चाहिए।


मछली
मछली की तासीर काफी गर्म होती है, जबकि दूध ठंडी तासीर का होता है। इन्हें साथ लेने पर गैस, एलर्जी और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दूध के साथ ऐसी चीजें कभी भी नहीं खानी चाहिए।


उड़द दाल
उड़द दाल और दूध दोनों पचने में समय लेते हैं। इन्हें एक ही वक्त में खाने पर अपाचन और गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए दूध के साथ ऐसी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।


नमकीन या साल्टी फूड
दूध के साथ चिप्स, नमकीन जैसे फूड अवाइड करें। नमक के कारण दूध में मौजूद प्रोटीन का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक उल्टे गुणों और मिजाज के खाने लंबे वक्त तक ज्यादा मात्रा में साथ खाए जाएं तो नुकसान पहुंचा सकते हैं।


प्याज
खाने में प्याज है, तो उसके साथ या बाद में दूध अवाइड करें। इस कंबीनेशन से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस, जैसी स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।

मिर्च- 
अगर आप मिर्च मसाले वाले फूड खा रहे हैं तो, इनके साथ दूध या दूध से बनी चीजें अवाइड करें। इन्हें साथ लेने से पेट दर्द, एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।


दही
दूध और दही से बनी चीजें एक ही वक्त में न खाएं। इन्हें साथ खाने पर एसिडिटी, गैस, उल्टी और अपाचन की समस्या हो सकती है। दूध और दही दोनों की तासीर अलग होती है। दही एक खमीर वाली चीज है। दोनों को मिक्स करने से बिना खमीर वाला खाना खराब हो जाता है। साथ ही एसिडिटी बढ़ती है और गैस, अपच व उल्टी हो सकती है। इसी तरह दूध के साथ अगर संतरे का जूस लेंगे तो भी पेट में खमीर बनेगा। अगर दोनों को खाना ही है, तो दोनों के बीच घंटे-डेढ़ घंटे का फर्क होना चाहिए क्योंकि खाना पचने में कम से कम इतनी देर तो लगती ही है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।