क्या आप भी हैं पिंपल्स से परेशान तो करें ये काम, शेयर करें


हर किसी को साफ और बेदाग चेहरे की चाहत होती है, पर शायद ऐसा होना हर किसी की किस्मत में नहीं होता| पिंपल्स होने की वजह से चेहरे पर दाग पड़ जाते हैं| जिससे चेहरे की खूबसूरती पर काफी फर्क पड़ता है| ऐसा नहीं है की पिंपल्स के पीछे आपकी स्ट्रेस भरी जिंदगी और प्रदूषण भी होता है| इसके अलावा पिंपल्स होने के पीछे तैलीय त्वचा और हॉर्मोंस में बदलाव भी एक वजह हो सकती है| पिंपल्स से परेशान लोगों को हम बता रहे हैं, कुछ ऐसे घरेलू उपाय, जिन्हें अपनाकर आप इनसे निजात पा सकते हैं|

नींबू- नींबू के सेवन के कई फायदे हैं, लेकिन यह आपको पिंपल्स से निजात भी दिला सकता है| स्किन के लिए निंबू को काफी अच्छा बताया गया है| रात को सोते वक्त रूई से नींबू के रस को चेहरे पर लगा लें और सुबह उठकर ठंडे पानी से मुंह धाएं| इससे स्किन साफ होने के साथ ही पिंपल्स भी कम होंगे|

शहद- इसमें भी नींबू की तरह कई गुण होते हैं| इसे एक नेचुरल एंटीसेप्टिक माना गया है| पिंपल्स को हटाने के लिए इसका भी इस्तेमाल किया जाता है| शहद पर पिंपल्स पर लगाएं और उसे एक घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें| सूखने के बाद चेहरे तो ठंडे पानी से धो लें|

टूथपेस्ट- टूथपेस्ट का इस्तेमाल वैसे तो दांत साफ करने के लिए होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल पिंपल्स गायब करने के लिए भी होता है| रात में सोने से पहले पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगा लें और सुबह उठकर अपना चेहरा ठंडे पानी से धोएं| इससे पिंपल्स हटाने में फायदा मिलेगा| लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इसके लिए केवल व्हाइट टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल किया जाए|

खीरा- खीरा ना केवल खाने से ही फायदा देता है बल्कि इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से स्किन भी साफ होती है| इसका पेस्ट चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और उसके आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें| इससे पिंपल्स खत्म हो जाएंगे| यह कुछ दिन लगातार करना होगा|

तुलसी- तुलसी की पत्तियों को गर्म पानी में 15 मिनट के लिए छोड़ दें| इसके बाद इस पानी को अपने चेहरे पर रातभर के लिए लगाकर छोड़ दें और सुबह अपना चेहरा धोने के बाद इसका असर देखें|

दालचीनी- दालचीनी भी आपके चेहरे की खूबसूरती के लिए काफी फायदेमंद होती है| दालचीन के पाउडर में शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें| इसके बाद सोने से पहले अपने पिंपल्स पर इसे पेस्ट को लगाएं और सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।