मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण है सत्तू


सत्तू सेहत के लिए लाभदायक है। गर्मी में इसका सेवन और भी फायदेमंद है। यह शरीर ठंडा रखता है और पेट को भी आराम देता है। इसके आसानी से पचने के कारण कब्ज की समस्या भी नहीं होती। तो आइये जानें गर्मियों में कितने काम का है सत्तू...

मोटापे पर करे कंट्रोल
मोटापे से परेशान लोगों के लिए सत्तू एक रामबाण उपाय है। जौ से बना सत्तू प्रतिदिन खाने से पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है और मोटापा कम करने भी आपकी मदद करता है। ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन काफी लाभदायक होता है। इसके लिए सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर सेवन करना चाहिए।

लू से बचे रहेंगे
गर्मी के दिनों में सत्तू का सेवन करना आपको गर्मी के दुष्प्रभाव एवं लू की चपेट से बचाता है। सत्तू का प्रयोग करने से लू लगने का खतरा कम होता है क्योंकि यह शरीर में ठंडक पैदा करता है।

मधुमेह में लाभदायक 
जौ और चने के मिश्रण से बने सत्तू का सेवन करने से मधुमेह रोग में राहत मिलती है सत्तू में प्राकृतिक रूप से रक्त शोधन का गुण होता है जिसकी वजह से खून की गड़बड़ियों से भी बचा जा सकता है 

कमजोरी दूर करे
शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर सत्तू तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो पोषण देते हैं। इसे खाने से कब्ज भी नहीं होती।


लिवर मजबूत करता है
सत्तू प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है और यह पेट की गड़बड़ियों को भी ठीक करता है। इसे खाने से लिवर मजबूत होता है और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।